एक्सप्लोरर

Nepal Election Result 2022: प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की पार्टी जीत की ओर, जानें किसे मिलीं कितनी सीटें

Nepal Election 2022: नेपाली कांग्रेस ने अब तक 32 सीट पर जीत दर्ज की है और 21 पर आगे चल रही है. वहीं, सीपीएन-माओइस्ट सेंटर ने नौ, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट ने सात सीटें हासिल की हैं.

Nepal Election: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने संसदीय चुनाव जीतने की ओर बढ़ रहा है. पांच दलों के इस गठबंधन ने अब तक घोषित 90 सीट के नतीजों में 52 पर जीत दर्ज कर ली है. बता दें, 275 सदस्यों वाली नेपाली संसद में 165 का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से होगा, जबकि शेष 110 सदस्यों का अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा.

नेपाली कांग्रेस ने अब तक 32 सीट पर जीत दर्ज की है और 21 पर आगे चल रही है. वहीं, सीपीएन-माओइस्ट सेंटर ने नौ, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट ने सात और राष्ट्रीय जनमोर्चा तथा समाजवादी पार्टी ने दो-दो सीट पर जीत दर्ज की है. ये सभी दल सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं. 

सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के प्रमुख पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ गोरखा-2 सीट से निर्वाचित घोषित किये गये हैं. उन्हें 26,103 वोट मिले. उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के कविंद्र बुरलाकोटी को हराया, जिन्हें 12,637 वोट मिले. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एवं सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के अध्यक्ष कुमार नेपाल राउतहाट-1 सीट से जीत गए हैं. उन्हें 33,522 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय गुप्ता(सीपीएन-यूएमएल) को 36,522 वोट मिले. मोओइस्ट सेंटर और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट क्रमश: आठ और तीन सीट पर आगे चल रही हैं.

ये है पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की पार्टी का हाल 

पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी दल सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) ने अब तक 20 सीट पर जीत दर्ज की है और 27 पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, सीपीएन-यूएमएल के सहयोगी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी ने क्रमश: चार और दो सीट पर जीत दर्ज की है. राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी तीन सीट पर आगे चल रही है.

नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने सात सीट पर जीत हासिल की है और चार पर बढ़त बनाये हुए हैं. इसके साथ ही नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, जनमत पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है.

आनुपातिक चुनावी प्रणाली के तहत सीपीएन-यूएमएल 3,65,505 वोट मिले हैं, जबकि नेपाली कांग्रेस को 3,37,328 और माओइस्ट सेंटर को 1,61,069 वोट मिले हैं. नेपाल की राजधानी काठमांडू में सीपीएन-यूएमएल को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है, जबकि उसने 2017 में छह सीट पर जीत हासिल की थी. गौरतलब है कि नेपाल में संघीय संसद की 275 सीट और सात प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था. मतगणना सोमवार को शुरू की गई. 

Jammu Kashmir: पाकिस्तान से आए ड्रोन ने 5 लाख रुपये के साथ गिराए IED और हथियार, सांबा में पुलिस ने किया जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: चुनाव से 11 दिन पहले सर्वे में ट्रंप को झटका, 70% युवाओं का समर्थन खो चुके रिपब्लिकन्स
Explained: चुनाव से 11 दिन पहले सर्वे में ट्रंप को झटका, 70% युवाओं का समर्थन खो चुके रिपब्लिकन्स
अमेरिका में जारी हुई दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास
अमेरिका में जारी हुई दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास
हूती विद्रोहियों का खौफ, सऊदी अरामको ने कर्मचारियों से मुख्यालय खाली करने को कहा
हूती विद्रोहियों का खौफ, सऊदी अरामको ने कर्मचारियों से मुख्यालय खाली करने को कहा
Earthquake Today: 4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget