एक्सप्लोरर

नेपाल ने चीन को लेकर बदला रुख, भारत को बताया सबसे करीबी

चीन ने नेपाल की अंदरुनी राजनीति में दखलदांजी देने की भरपूर कोशिश की है लेकिन केपी ओली के बदले तेवरों से साफ हो गया है कि वे चीन की गोद में नहीं बैठने वाले.

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में आया राजनीतिक संकट फिलहाल थमता दिख रहा है. प्रधानमंत्री के.पी.ओली ने साफ कर दिया है कि वह तत्काल इस्तीफा नहीं देने वाले और संसद का सामना करने के बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करेंगे. यह भारत के लिए शुभ संकेत है क्योंकि कूटनीतिक व सामरिक दृष्टि से यह जरुरी है कि वहां राजनीतिक स्थिरता बनी रहे.

चीन ने नेपाल की अंदरुनी राजनीति में दखलदांजी देने की भरपूर कोशिश की है लेकिन ओली के बदले तेवरों से साफ हो गया है कि वे चीन की गोद में नहीं बैठने वाले. उन्होंने भारत को अपना सबसे करीबी सहयोगी बताकर चीन को स्पष्ट संदेश दे दिया है.

वैसे ओली को चीन समर्थक माना जाता रहा है लेकिन हाल ही में उन्होंने चीन के प्रति जिस तरह से अपना रुख बदला है, उसकी बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि वे अब भारत से नजदीकियां बढ़ाकर पार्टी के नाराज कैडर और वहां की जनता का भरोसा जीतना चाहते हैं.

उल्लेखनीय है कि नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया था कि संसद की भंग की गई प्रतिनिधि सभा को बहाल किया जाये. प्रधानमंत्री ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पिछले साल 20 दिसंबर को संसद की प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया था और इस साल 30 अप्रैल से 10 मई के बीच नए सिरे से चुनाव कराने की घोषणा की थी.

प्रतिनिधि सभा  भंग होते ही चीन सक्रिय हो उठा था और दो दिन बाद ही नेपाल में चीन की राजदूत हाओ यांकी ने राष्ट्रपति भंडारी से मुलाक़ात की थी. राजनीतिक संकट के बीच हुई यह मुलाक़ात काफी चर्चा में रही और भारत के लिए भी यह चिंता का विषय था. क़रीब एक घंटे तक चली इस मुलाक़ात को नेपाल के आंतरिक मामलों में चीन के दख़ल के तौर पर भी देखा गया.

आमतौर पर राजनयिक अधिकारी अपनी पोस्टिंग वाले देश की आंतरिक राजनीति से दूर ही रहते हैं. लेकिन चीन की राजदूत हाओ यांकी पहले भी नेपाल के नेताओं के साथ अपनी मुलाक़ात की वजह से सुर्ख़ियां बटोरती रहीं हैं. हालांकि तब भारत ने नेपाली पीएम के संसद को भंग करने के फैसले को नेपाल का 'आंतरिक मामला' बताया था.

गौरतलब है कि नेपाल की राजनीति में केपी ओली और कमल दहल प्रचंड के बीच की दूरी पिछले कुछ महीनों में ज़्यादा बाहर निकल कर सामने आई है. ओली और प्रचंड के बीच वर्चस्व की लड़ाई है, जिसमें पार्टी पर मज़बूत पकड़ रखने वाले प्रचंड से प्रधानमंत्री ओली को ज़बरदस्त टक्कर मिल रही है.

वैसे ओली के ही कार्यकाल में नेपाल का नया नक्शा जारी किया गया था जिसमें भारत के लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को दिखाया गया था. वहीं, चीन ने हुमला में नेपाल की कई किलोमीटर जमीन पर अपना कब्जा किया हुआ है.

यह भी पढ़ें:

भारत और पाकिस्तान LoC पर शांति बहाली के लिए तैयार, इन बातों पर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget