एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ नेपाल की ज़मीन का इस्तेमाल नहीं होगा: नेपाली पीएम

धानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने अपने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया है कि नेपाल का इस्तेमाल नई दिल्ली के हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा.

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने अपने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया है कि नेपाल का इस्तेमाल नई दिल्ली के हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा. यह जानकारी भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने दी. गोखले ने मीडिया से बातचीत में कहा, "ओली ने अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि वो हमारी चिंताओं को लेकर संवदेनशील हैं और उनके देश की ज़मीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की."

गोखले ने ओली के बयान को काफी महत्वपूर्ण बताया. ओली के नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर पहले कार्यकाल (अक्टूबर 2015 से अगस्त 2016) के दौरान भारत और नेपाल के संबंधों में उदासीनता बनी हुई थी. तब सीमाबंदी के कारण नेपाल की चरमराई अर्थव्यवस्था के लिए नई दिल्ली को कसूरवार ठहराया गया था. यह भी माना जा रहा था कि ओली का झुकाव भारत के बजाय चीन की तरफ ज्यादा है.

गोखले ने कहा कि मोदी के दो दिवसीय नेपाल यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि चाहे सीमापार बिजली की बात हो या संपर्क बढ़ाने की, दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती को भारत तवज्जो दे रहा है. फरवरी में नेपाल की सत्ता संभालने के बाद ओली अपनी पहली विदेश यात्रा पर अप्रैल में भारत आए. गोखले ने कहा कि भारत ने नेपाल में लोकतंत्र बहाली का स्वागत किया है.

गोखले के मुताबिक ओली ने मोदी को इस बात भरोसा दिलाया कि नेपाल इस साल बंगाल की खाड़ी में बिम्सटेक सम्मेलन की मेजबानी करेगा. बिम्सटेक में बंग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं. मोदी ने ओली के अलावा नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और सरकार के अन्य अधिकारियों से बातचीत की और कहा, "नेपाल के साथ सभी गलतफहमियां समाप्त हो गई है."

मोदी नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और नेपाली कांग्रेस के अन्य सदस्यों समेत विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात की. उन्होंने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर भी बातचीत की.

ये भी पढ़ें नवाज शरीफ के बयान पर पाकिस्तान में बवाल, पाक सेना ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग परमाणु परीक्षण स्थल खत्म करेगा उत्तर कोरिया, ट्रंप ने फैसले की तारीफ की इंडोनेशिया में चर्च पर आत्मघाती हमला, छह की मौत, 13 घायल पेरिस: चाकू से हमले में आतंकी समेत एक की मौत चार घायल, ISIS ने जिम्मेदारी पाकिस्तान का अमेरिका के खिलाफ बड़ा कदम, राजनयिक को वापस लौटने से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget