एक्सप्लोरर

गिरफ्तारी के बाद पहली बार मिले मरियम और शरीफ

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पहली बार अपनी बेटी मरियम नवाज से मुलाकात की.

इस्लामाबाद: एवेनफील्ड प्रॉपर्टीज मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पहली बार अपनी बेटी मरियम नवाज से मुलाकात की. पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के नेता सीनेटर परवेज रशीद ने कहा कि उन्होंने और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने जेल में शरीफ परिवार से मुलाकात की.

लंदन में चार लग्जरी फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर छह जुलाई को जवाबदेही अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद शरीफ (68), उनकी बेटी मरियम (44) और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर रावलपिंडी के आदियाला जेल में क्रमश: 10 साल, सात साल और एक साल कैद की सजा भुगत रहे हैं. जियो टीवी ने खबर दी कि राशिद ने कहा कि पहली बार पिता-पुत्री में मुलाकात हुई. यह बात जेल के नियमों के विपरीत है.

वकील से मिलने से मनाही जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज की उनके वकीलों के साथ पहले से तय बैठक को अदियाला जेल के अधिकारियों ने गुरुवार को रद्द कर दिया. 'जियो न्यूज' ने वकीलों में से एक के हवाले से कहा कि नवाज शरीफ के वकील ख्वाजा हारिस और मरियम नवाज के वकील अमजद परवेज को अपने मुवक्किल से सुबह मिलना था. लेकिन, जब वो पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनकी मुलाकात को रद्द कर दिया गया है.

हारिस ने कहा कि जेल प्रशासन ने उनसे दूसरी मुलाकात के लिए एक तारीख देने को कहा, लेकिन यह भरोसा नहीं दिया कि अगली बार मुलाकात फिर रद्द नहीं होगी. जेल अधिकारियों के अनुसार, नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज से अदियाला जेल में मिलने के लिए आने वालों की एक लिस्ट तैयार की गई है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के सदस्य जेल में बंद नेताओं से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि नवाज शरीफ के परिवार से 17 सदस्यों और पार्टी के 23 सदस्यों के नाम गुरुवार को मुलाकात करने वालों की सूची में थे. नवाज शरीफ और मरियम से मिलने की इजाजत पाने वाले पीएमएल-एन के नेताओं में आसिफ किरमानी, जावेद हाशमी, परवेज रशीद, अयाज सादिक, मरियम औरंगजेब व खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व गर्वनर शामिल हैं.

मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर, पीएमएल-एन के चेयरमैन सीनेटर जफरुल हक और सिंध के गर्वनर मोहम्मद जुबेर भी मिलने के लिए जेल गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget