एक्सप्लोरर

चीन की बढ़ती समुद्री ताकत के खिलाफ भारत ने उठाया बड़ा कदम

आपको बता दें कि 2014 में एक चीनी सबमरीन श्रीलंका के एक बंदरगाह पर रुका थे. इसके बाद से ही दिल्ली के कान खड़े हैं. भारत ने इस मामले को श्रीलंका के साथ उठाया भी था. वैसे भी भारत और चीन अपने प्रभाव का विस्तार करने की जंग लड़ रहे हैं.

नई दिल्ली: चीन की बढ़ती सैन्य ताकत का मुकाबला करने के लिए भारत अब एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. इसके तहत भारतीय नौसेना अंडमान निकोबार में अपना तीसरा एयरबेस खोलने जा रही है. इसके सहारे मलक्का स्ट्रेट के जरिए हिंद महासागर में घुसने वाले चीनी जहाजों और सबमरीनों की निगरानी की जाएगी. ये जानकारी फौज के अधिकारियों ने दी है.

पड़ोसी में चीन जैसी बेहद बड़ी समुद्री ताकत ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं. पाकिस्तान से श्रीलंका तक नेवी बेस बनाकर चीन भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है. भारत को चिंता है कि ये एक आउटपोस्ट में तब्दील हो सकता है. अंडमान मलक्का स्ट्रेट वाली एंट्री के करीब है. चीन का मुकाबला करने के लिए भारत ने यहां जहाज और एयरक्राफ्ट तैनात किए हैं.  ये पीएम मोदी के आने के बाद सेना को और ताकत देने के तहत किया गया है.

नेवी चीफ अनिल लांबा नए बेस को अधिकृत करेंगे. इसका नाम आईएनएस खोसा है. नेवी ने एक बयान में कहा कि ये पोर्ट ब्लेयर से 300 किलोमीटर की दूरी पर है. इस तीसरे बेस में 1000 किलोमीटर का रनवे होगा जिससे हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट उड़ान भर सकेंगे. इसे बढ़ाकर 3000 किलोमीटर किए जाने का प्लान है ताकि इस पर फाइटर प्लेन भी उतारे जा सकें.

आपको बात दें कि हिंद महासागर से हर साल कम से कम एक लाख़ बीस हज़ार जहाज़ गुज़रते हैं. उनमें से 70,000 मलक्का स्ट्रेट से होकर गुज़रते हैं. पूर्वी नेवी कोमोडोर अनिल जय सिंह ने कहा, "चीन की उपस्थिति बेहद तेज़ी से बढ़ रही है. अगर हमें इस पर निगरानी रखनी है तो हमें अंडमान में बेहतर तरीके से तैयार रहना होगा." उन्होंने कहा, "अगर आपके पास एयरबेस है तो आप बड़े इलाके की निगरानी कर सकते हैं."

आपको बता दें कि 2014 में एक चीनी सबमरीन श्रीलंका के एक बंदरगाह पर रुका था. इसके बाद से ही दिल्ली के कान खड़े हैं. भारत ने इस मामले को श्रीलंका के साथ उठाया भी था. वैसे भी भारत और चीन अपने प्रभाव का विस्तार करने की जंग लड़ रहे हैं. दिल्ली का पूरा प्रयास है कि क्षेत्र में बढ़ते चीनी प्रभाव को वापस धक्का देकर पीछे भेजा जा सके. इस हफ्ते भारत के सैन्य अधिकारी मालदीव के रक्षा मंत्री से भी बात करने वाले हैं. वहां हाल ही में चीन समर्थक सरकार को देश की जनता ने नकार दिया है.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक का फुल एपिसोड: प्रियंका गांधी करेंगी कांग्रेस का बेड़ा पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget