एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के बाद अब इस मुस्लिम देश में तख्तापलट का खतरा! देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी

पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए आंसू गैस, पानी की तोपों और प्लास्टिक की गोलियों का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों ने जवाब में पत्थरबाजी और आतिशबाजी की. सरकार ने इसे "सड़कों पर आतंक" करार दिया.

Turkey crisis: बांग्लादेश के बाद अब तुर्किये में भी तख्तापलट का खतरा मंडराने लगा है. दरअसल, इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर रविवार (23, मार्च, 2025 ) को जेल भेज दिया गया, जिससे पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों की लहर दौड़ गई. इमामोग्लू पर भ्रष्टाचार और आपराधिक संगठन चलाने के आरोप लगे हैं.

विपक्ष का दावा है कि यह गिरफ्तारी राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. तुर्किये के विभिन्न शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे देश में दशकों का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.

किन आरोपों में गिरफ्तार हुए इमामोग्लू?
इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं: रिश्वतखोरी और जबरन वसूली, बोली प्रक्रिया में धांधली और अवैध डेटा संग्रह,एक आपराधिक संगठन चलाने का आरोप भी है, हालांकि, आतंकवाद से संबंधित आरोपों को खारिज कर दिया गया है.

विपक्ष का क्या कहना है?
रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (CHP) का दावा है कि यह गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है. इमामोग्लू 2028 के राष्ट्रपति चुनावों में एर्दोगन को चुनौती देने के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे थे. उनके समर्थकों का कहना है कि सरकार उन्हें चुनावी दौड़ से हटाना चाहती है.

सरकार की सफाई
तुर्की सरकार और न्यायपालिका ने राजनीतिक हस्तक्षेप से इनकार किया है. अधिकारियों का कहना है कि अदालत ने स्वतंत्र रूप से फैसला लिया और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जरूरी थी.

देशव्यापी विरोध जारी
इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद तुर्किये के प्रमुख शहरों—इस्तांबुल, अंकारा और इज़मिर में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे. पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए आंसू गैस, पानी की तोपों और प्लास्टिक की गोलियों का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों ने जवाब में पत्थरबाजी और आतिशबाजी की. सरकार ने इसे "सड़कों पर आतंक" करार दिया और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

CHP का कड़ा विरोध
CHP ने इमामोग्लू के समर्थन में 'एकजुटता वोट' अभियान शुरू किया. पूरे देश में गैर-सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया गया. CHP नेता केमल किलिकदारोग्लू ने कहा,"यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि तुर्किये में लोकतंत्र पर हमला है."

अर्थव्यवस्था पर असर
तुर्की लीरा में भारी गिरावट दर्ज की गई. तुर्की का बेंचमार्क BIST 100 इंडेक्स 8% नीचे गिरा. निवेशकों का कहना है कि इस राजनीतिक अस्थिरता से तुर्किये की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लग सकता है. इमामोग्लू ने गिरफ्तारी से पहले चेताया था कि इस कार्रवाई से तुर्किये की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और निवेशकों का विश्वास प्रभावित होगा.

क्या एर्दोगन इमामोग्लू से डरते हैं?
बता दें कि इमामोग्लू ने 2019 में इस्तांबुल मेयर पद का चुनाव जीतकर एर्दोगन की पार्टी को तगड़ा झटका दिया था. चुनाव में धांधली के आरोपों के बाद फिर से मतदान हुआ और इमामोग्लू ने और भी बड़े अंतर से जीत हासिल की. उनकी लोकप्रियता उन्हें 2028 के राष्ट्रपति चुनावों का सबसे मजबूत उम्मीदवार बनाती है. 2022 में उन्हें तुर्की की सर्वोच्च चुनाव परिषद का अपमान करने का दोषी ठहराया गया. हाल ही में उनकी विश्वविद्यालय डिग्री रद्द कर दी गई, जिससे उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget