एक्सप्लोरर

NASA Video: NASA का वीडियो उड़ा देगा होश, देखें 15 साल में कैसे धरती से गायब हो गई लाखों किलोमीटर की समुद्री बर्फ

NASA Video: NASA और NSIDC की एक रिसर्च में सामने आया है कि साल 2010 के पहले आर्कटिक और अंटार्कटिका में जो बर्फ की चादर बिछी होती थी, उसमें अब लाखों वर्ग किलोमीटर की कमी आई है.

NASA Video: समुद्री बर्फ जो धरती के इकोसिस्टम को संतुलित करने से लेकर इसे ग्लोबल वार्मिंग से भी बचाती है, वह धीरे-धीरे बड़े पैमाने पर कम होती जा रही है. NASA और नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर (NSIDC) की रिसर्च में यह सामने आया है. NASA ने लगातार घटती इस बर्फ की चादर का एक ग्राफिक वीडियो भी शेयर किया है. यह वीडियो होश उड़ा देने वाला है.

NASA ने इस वीडियो के साथ ही आंकड़े भी जारी किए हैं, जो बताता है कि धरती के दोनों ध्रुवों पर समुद्री बर्फ तेजी से पिघल रही है. इसके मुताबिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में पिछले 15 साल में ही लाखों वर्ग किलोमीटर की समुद्री बर्फ गायब हो गई है.

13 लाख वर्ग किलोमीटर की कमी
NASA के अनुसार, इस साल 22 मार्च को जब आर्कटिक में समुद्री बर्फ अपने वार्षिक उच्चतम स्तर पर होनी चाहिए थी, तब इसकी मात्रा सिर्फ 5.53 मिलियन वर्ग मील (143 लाख वर्ग किमी) रह गई. यह अब तक की सबसे कम सर्दियों की बर्फ है. यह साल 2017 के 5.56 मिलियन वर्ग मील (144 लाख वर्ग किलोमीटर) के पिछले निम्नतम स्तर से भी नीचे गिर गई है.

इसी तरह 1 मार्च तक अंटार्कटिक में समुद्री बर्फ सिर्फ 764,000 वर्ग मील (19.8 लाख वर्ग किमी) ही बची थी. यह अब तक दर्ज किए गए दूसरे सबसे कम स्तर के बराबर है. यह 2010 से पहले अंटार्कटिका में सामान्य 1.10 मिलियन वर्ग मील (28 लाख वर्ग किलोमीटर) की बर्फ से 30% कम है. हाल के सालों में नई बर्फ कम बन रही है. इस साल का अधिकतम बर्फ कवर 1981 और 2010 के बीच के औसत स्तरों से 510,000 वर्ग मील (13 लाख वर्ग किलोमीटर) कम था. 

लगभग भारत के क्षेत्रफल की बर्फ गायब 
कुल मिलाकर धरती पर समुद्री बर्फ की कुल मात्रा अब तक के सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है. वैश्विक स्तर पर इस वर्ष फरवरी के मध्य में बर्फ कवरेज में 2010 से पहले के औसत से एक मिलियन वर्ग मील (25 लाख वर्ग किलोमीटर) से ज्यादा की कमी आई है. यानी पृथ्वी पर समुद्री बर्फ का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह गायब हो गया है, जो भारत के क्षेत्रफल के दो-तिहाई जितना है.

मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट में नासा के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में एक बर्फ वैज्ञानिक लिनेट बोइसवर्ट का कहना है कि हम इस अगले गर्मियों के मौसम में कम बर्फ के साथ आने वाले हैं. यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है. वहीं अमेरिका के नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर के एक बर्फ वैज्ञानिक वॉल्ट मायर ने कहा है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि धरती से बर्फ की चादर खत्म होना एक स्थायी पैटर्न है या यह आने वाले वर्षों में पहले के स्तर पर वापस आ जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget