एक्सप्लोरर

Aliens on Mars: मंगल ग्रह पर 50 साल पहले मिल गए थे एलियंस, NASA की गलती से हुई सबकी मौत!

Life on Mars: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA को लेकर कहा गया है कि उसने 50 साल पहले ही मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीवों के तौर पर एलियंस को खोज लिया था. मगर उसकी गलती के चलते सारे सूक्ष्मजीव मारे गए.

Aliens News: दुनिया की सबसे बड़ी अनसुलझी पहेली ये है कि क्या एलियंस सच में मौजूद हैं. ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है. इंसान ने चांद से लेकर सूरज तक मिशन भेज लिए, लेकिन अब तक एलियंस का कोई सबूत नहीं मिला है. इस बीच एलियंस को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया गया है. कहा गया है कि एलियंस को 50 साल पहले ही ढूंढ लिया गया था. 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्निकल यूनिवर्सिटी बर्लिन के फैकल्टी मेंबर और एस्ट्रोबायोलॉजी प्रोफेसर डिर्क शुल्ज-मकुच का कहना है कि एलियंस को 50 साल पहले ही ढूंढ लिया गया था. लेकिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अनजाने में सबको खत्म कर दिया. उनका दावा है कि एलियंस की खोज सूक्ष्मजीव के तौर पर हुई थी, जो मंगल ग्रह की मिट्टी में रह रहे थे. मगर नासा की गलती के चलते वे सभी मारे गए. 

नासा ने 1970 के दशक में भेजा था मंगल पर मिशन 

दरअसल, नासा ने 1970 के मध्य में वाइकिंग प्रोग्राम की शुरुआत की थी. इसके तहत मंगल ग्रह पर दो लैंडर भेजे गए. मिशन के जरिए दुनिया ने पहली बार मंगल ग्रह की सतह की तस्वीर को देखा. लाल ग्रह पर जीवन की संभावना की जांच के लिए इसकी मिट्टी का जैविक विश्लेषण भी किया गया. प्रोफेसर के मुताबिक, मंगल ग्रह पर कई तरह से एक्सपेरिमेंट किए गए, ताकि उसकी मिट्टी की बनावट को समझा जा सके. 

मंगल ग्रह पर कैसे मारे गए एलियंस? 

वाइकिंग प्रोग्राम के तहत किए गए एक्सपेरिमेंट के हिस्से के तौर पर पोषक तत्व मिले हुए पानी और रेडियोएक्टिव कार्बन को मंगल ग्रह की मिट्टी में मिलाया गया. वैज्ञानिकों का मानना था कि अगर मंगल ग्रह पर संभावित सूक्ष्मजीव होंगे, तो वे जीवन के लिए पोषक तत्वों को खाएंगे. इससे रेडियोएक्टिव कार्बन गैस बाहर निकलेगी. जिसे डिटेक्ट कर मंगल ग्रह पर एलियंस जीवन की पुष्टि कर दी जाएगी. 

यहां हैरानी की बात ये है कि शुरुआती नतीजों में रेडियोएक्टिव गैस बाहर भी निकली, मगर सूक्ष्मजीवों के बारे में कोई भी ठोस सबूत नहीं मिल पाया. एस्ट्रोबायोलॉजी प्रोफेसर डिर्क शुल्ज-मकुच का कहना है कि नासा के इस एक्सपेरिमेंट की वजह से सूक्ष्मजीवों को जरूरत से ज्यादा पोषक तत्व मिल गए होंगे, जिनकी वजह से उनकी जान चली गई होगी. 

एक्सपेरिमेंट पर क्या बोले प्रोफेसर?

प्रोफेसर डिर्क शुल्ज-मकुच ने अपना तर्क रखते हुए कहा कि जैसा की हम जानते हैं कि पृथ्वी पर पानी मौजूद है. हमें लगता है कि अगर हम मंगल ग्रह की जमीन पर पानी का इस्तेमाल करेंगे, तो वहां मौजूद सूक्ष्मजीव उससे रिएक्ट कर अपनी मौजूदगी बता सकते हैं. ये दृष्टिकोण कुछ हद तक बहुत सही है. वह कहते हैं कि मंगल ग्रह पर मौजूद रहे सूक्ष्मजीवों के पास पानी को संभालने की ताकत नहीं रही होगी, जो उनकी मौत की वजह बनी. 

प्रोफेसर आगे बताते हैं कि ये बिल्कुल ऐसा है, जैसे किसी इंसान को रेगिस्तान में अधमरी हालत में पाया जाता है. फिर वो इंसान किसी को मिल जाता है और वह व्यक्ति इंसान की जान बचाने के लिए उसे पानी देता है. मगर मीठा पानी देने के बजाय इंसान को खारे पानी वाले समुद्र में फेंक दिया जाता है. इसकी वजह से इंसान की जान बचने के बजाए उसकी मौत हो जाती है. उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश के लिए नया मिशन भेजा जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: 'UFO सच में हैं, मगर इनके पीछे हो सकता है चीन का हाथ', NASA के पूर्व चीफ के दावे से हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget