एक्सप्लोरर

G-7 समूह पर भड़का चीन, बोला- पहले तो अमेरिका से कुछ नहीं कहा, अब इन देशों का पाखंड और बदसूरत चेहरा सामने आ गया

China on G7: चीन के एक राजनयिक ने जी-7 समूह के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पेलोसी की यात्रा से पहले ये देश अमेरिका के सामने गूंगे बन गए. अब इनका पाखंड और बदसूरत चेहरा सामने आ गया है.

China Taiwan Row: ताइवान (Taiwan) और अमेरिका (America) के साथ तनाव के बीच चीन (China) जी-7 समूह (G-7 Group) पर भड़क गया है और उसे खरीखोटी सुना रहा है. जी-7 समूह में अमेरिका के अलावा, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन शामिल हैं. चीन के एक राजनयिक और ब्रिटेन में चीन के राजदूत रह चुके लियू श्याओमिंग (Liu Xiaoming) ने कहा है कि सौ से ज्यादा देशों ने अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा (Nancy Pelosi Taiwan Visit) के तुरंत बाद एक चीन नीति के महत्व को बनाए रखने पर जोर दिया है और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के चीन प्रयासों का समर्थन किया है. इतना कहते हुए लियू जी-7 समूह के देशों पर हमलावर हो गए.

लियू ने कहा, ''अगर वास्तव में जी-7 देश ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता की परवाह करते हैं तो उन्हें अमेरिका से चीन के खिलाफ खतरनाक, लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना उकसावे के काम नहीं करने के लिए आग्रह करना चाहिए था. पेलोसी की यात्रा के पहले ये देशों गूंगे हो गए और एक शब्द भी नहीं बोला. अब, हालांकि, वे मुखर हो गए हैं और चीन की जायज प्रतिक्रिया पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगा रहे हैं, यह उनके पाखंड और बदसूरत चेहरे के बारे में सब कुछ बताता है.''

यह भी पढ़ें- PLA War Drill: जापान के प्रधानमंत्री बोले- चीनी मिसाइलें हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों के लिए गंभीर समस्या

इसलिए जापान पर हमलावर है चीन

बता दें कि जी-7 समूह में जापान भी शामिल हैं. जापान से नाराजगी चलते चीन ने गुरुवार को युद्धाभ्यास के नाम पर जो बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की थीं, उनमें से पांच के जापान के इलाके में गिरने का दावा किया जा रहा है. चीनी मिसाइल को लेकर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का बयान भी सामने आया है. किशिदा ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि चीनी मिसाइलें जापान की राष्ट्रीट सुरक्षा और उसके लोगों को लिए गंभीर समस्या हैं. जापान ताइवान का समर्थन कर रहा है और आज अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने अपनी एशिया यात्रा के चलते जापान पहुंचकर चीन पर एक बार फिर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी भी चीन को अनुमति नहीं देगा कि वह ताइवान को अलग-थलग करे.

यह भी पढ़ें- China-Pakistan: ताइवान के बाद अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर चीन की नजर, मिसाइल बंकर की आड़ में कब्जे की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget