एक्सप्लोरर

China-Pakistan: ताइवान के बाद अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर चीन की नजर, मिसाइल बंकर की आड़ में कब्जे की तैयारी?

China-Pakistan: दरअसल चीन की पीएलए सेना बलूचिस्तान में पाकिस्तान के लिए सीक्रेट मिसाइल बंकर बना रही है. पहाड़ों में गुफा बनाकर मिसाइल शेल्टर बनाने की तैयारी चल रही है.

Chinese Army in Balochistan: चीन हमेशा से अपने पड़ोसी मुल्कों के लिए एक खतरा साबित हुआ है. फिर चाहे वो तिब्बत हो या फिर ताइवान... हर जगह चीन अपना कब्जा चाहता है. लेकिन अब चीन की नजर दूसरे देशों पर भी है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है. चीन पाकिस्तान पर दबदबा बनाने की कोशिश में जुटा है. बताया जा रहा है कि चीन की नजर अब बलूचिस्तान पर भी है. 

चीन एक तरफ तो मिलिट्री ऑपरेशन्स के जरिए ताइवान को हड़पने की तैयारी में जुटा है तो दूसरे देशों को कर्ज तले दबाकर अपना दबदबा बढ़ाना की फिराक में है. श्रीलंका को लोन और इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर डुबाने के बाद अब पाकिस्तान की बारी है. खबर है कि सीपैक प्रोजेक्ट फेल होने के बाद चीन अब पाकिस्तानी सेना के लिए सीक्रेट मिसाइल बेस बनाने में जुटा है. 

बनाए जा रहे सीक्रेट मिसाइल बंकर 
दरअसल चीन की पीएलए सेना बलूचिस्तान में पाकिस्तान के लिए सीक्रेट मिसाइल बंकर बना रही है. पहाड़ों में गुफा बनाकर मिसाइल शेल्टर बनाने की तैयारी चल रही है. सिंध के नवाबशाह और बलूचिस्तान के खुजदर के करीब ये निर्माण हो रहा है. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशियेटिव (बीआरआई) के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है सीपैक यानी चाइना पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर शुरू तो बड़े ज़ोर-शोर से हुआ था... लेकिन उसकी रफ्तार अब बहुत धीमी पड़ चुकी है. खबर तो ये भी है कि पाकिस्तान अब सीपैक अथॉरिटी को ही भंग करने की तैयारी में जुटा है. 

जानकारों की मानें तो पहाड़ों में इस तरह के बंकर बनाने से एक तो 'नेचुरल डिफेंस' मिल जाता है यानी ऊपर से ये पहचानना मुश्किल होता है कि वहां कोई खुफिया मिसाइल बेस है और दूसरा अगर कोई हवाई हमला होता है तो माउंटेन केव में रखी गई मिसाइल और गोलाबारूद  को नुकसान कम पहुंचता है. पहाड़ों में बंकर बनाने से दूसरे देशों के सैटेलाइटों से भी काफी हद तक छिपा जा सकता है. इस तरह 'माउंटेन केव' बंकर की एक और ख़ासियत होती है कि ये बड़ी आसानी से बनाए भी जाते हैं और निर्माण कार्य के दौरान किसी को हवा तक नहीं लगती. एक बार टनलिंग शुरू हो जाए तो पहाड़ों के भीतर लंबी दूरी तक भी हर वक्त काम किया जा सकता है.

आपको बता दें कि पहाडों में टनलिग करने में चीन को माहरत हासिल है. चीन ने तिब्बत में अपने एयरक्राफ्ट को सुरक्षित रखने के लिए इसी तरह के माउंटेन हैंगर तैयार किए हैं. हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि बलूचिस्तान  मिसाइल फैसेलिटी कितनी बड़ी है, लेकिन जानकारी के मुताबिक़ इस तरह के माउंटन केव कई सारे हैं. ये मिसाइल बेस पाकिस्तानी सेना के लिए इसलिए भी बेहद जरूरी हैं क्योंकि आए दिन बलूचिस्तान में बलूच विद्रोही पाकिस्तानी सेना के कैंप पर हमले करते रहते हैं. 

हथियारों को सुरक्षित रखने का इंतजाम
पाकिस्तान मिसाइल के जखीरे को बढ़ाने में जुटा है और इनमें परमाणु मिसाइल भी शामिल हैं. ऐसे में उन्हें दुनिया की नजरों से छिपाए रखना भी बेहद जरूरी है. ग्वादर में बलूच विद्रोहियों के गदर के चलते चीन अपने प्रोजेक्ट को समय से पूरा नहीं कर पा रहा, लिहाजा इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ अब वो सामरिक ताक़त में इजाफा करने में जुटा है जिनमें हथियारों के अलावा उनके सुरक्षित रखने का भी पूरा इंतजाम किया जा सके .

बलूचिस्तान के साथ-साथ चीन पाकिस्तानी सेना के लिए पीओके यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में जुटा है. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में पीएलए के 10-12 चीनी सैनिक पीओके के शारदा आर्मी कैंप (40 फ्रंटियर फोर्स) में भी अंडरग्राउंड बंकर तैयार करने में जुटे दिखाए पड़े थे. 

पीओके के केल इलाके में भी पाकिस्तान सेना के फुलवाई कैंप में चीनी सेना के इंजीनियर्स अंडरग्राउंड बंकर तैयार कर रहे हैं. बहरहाल CPEC पाकिस्तान के लिए अभी एक जैकपॉट की तरह ज़रूर दिख रहा होगा लेकिन इसी के बहाने चीन पाकिस्तान पर धीरे-धीरे कर्ज से कब्जा भी करता दिख रहा है, वैसे जानकारों की मानें तो शिनजियांग प्रांत से बलूचिस्तान के ग्वादर तक बनने वाले CPEC के निर्माण कार्य में हो रही देरी के चलते इसका महत्व लगभग ख़त्म होता नज़र आ रहा है. 

ये भी पढ़ें - 

Explained: ड्रैगन को क्यों खटक रहा Taiwan को लेकर उमड़ता अमेरिका का प्रेम? दक्षिण चीन सागर में कितना खजाना?

Explained: ताइवान तो सिर्फ बहाना है, चीन का असली मकसद समंदर के इस हिस्से को कब्जाना है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

Mahadangal: हिंदू राष्ट्र Vs हरा प्लान, महाराष्ट्र में छिड़ा महायुद्ध! |Nitish Rane Vs Owaisi | Sahar
Mahadangal: ओवैसी का 'हरा प्लान', भगवा से घमासान? | Nitish Rane Vs Asaduddin Owaisi | Sahar
Mahadangal: Owaisi का हरा प्लान क्या? AJay Alok का चौंकाने वाला खुलासा! | Nitish Rane | Sahar
Maharashtra Politics: ''जिसने हरा करने का सपना..वहीं दफन कर दिया'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh
अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
PM Modi Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
Embed widget