एक्सप्लोरर

Nancy Pelosi Taiwan Visit: नैंसी पेलोसी की यात्रा से बौखलाया ड्रैगन, ताइवान सीमा पर चार दिन तक युद्धाभ्यास करेगी चीनी सेना, ये है तैयारी

China Vs America: अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी जैसे ही ताइवान की धरती पर उतरीं, इसके कुछ ही देर बाद चीन चार दिनी युद्धाभ्यास का एलान कर दिया.

PLA War Drill on Taiwan Border: अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) ताइवान (Taiwan) पहुंची तो इसके कुछ ही देर बाद चीन (China) ने समंदर में युद्धाभ्यास (War Drill) की घोषणा कर दी. चीन के एलान के बाद युद्धाभ्यास (War Exercise) की जोर शोर से तैयारी शुरू हो गई. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि चीन जे-20 स्टील्थ फाइटर जेट (J-20 Stealth Fighter Jets) ताइवान के आसपास चीनी सेना पीएलए (PLA) के अभ्यास में शामिल हो गए हैं. चीन ने ताइवान के आसपास समुद्री इलाके में चार दिवसीय युद्धाभ्यास की घोषणा की है, जो कि गुरुवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगा.

चीनी सेना ने कहा है कि युद्धाभ्यास जल्द से जल्द शुरू हो सकता है. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने एक बयान में कहा कि, ताइवान के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के पानी और आसमान में नौसेना और वायुसेना साझा ड्रिल की एक सीरीज को अंजाम देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि चीन नैसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के जवाब में मिसाइल परीक्षण भी कर सकता है. 

बता दें कि नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा से पहले ही चीन की तरफ से अमेरिका को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही थी. नैन्सी के ताइवान पहुंचने पर चीन बौखला गया और युद्धाभ्यास का एलान कर दिया. कहा जा रहा है कि चीनी सेना के अभ्यास के कारण दक्षिण कोरिया जा रही नैन्सी की उड़ान में दिक्कत आ सकती है.

यह भी पढ़ें- Nancy Pelosi Taiwan Visit: नैंसी पेलोसी के ताइपे पहुंचने से भड़का ड्रैगन, ताइवान जलडमरुमध्य की ओर बढ़ रही है चीनी सेना

चीन का सबसे बड़ा समुद्री गश्ती जहाज ताइवान की सीमा के पास तैनात

चीन हमेशा से दावा करता आया है कि ताइवान उसका हिस्सा है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग कई दफा कह चुके हैं कि आज नहीं तो कल ताइवान चीन में शामिल होगा, इसके लिए जंग ही क्यों न करनी पड़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिंनपिंग की लाल सेना ताइवान सीमा के नजदीक अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही है. आसमान से चीन के किलर हथियारों की गरज सुनाई दे रही है. गुरुवार से रविवार तक ताइवान के आसपास के छह क्षेत्रों में युद्धाभ्यास के दौरान चीनी सेना लाइव फायर ड्रिल भी करेगी. माना जा रहा है कि अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यासों में चीन की यह ड्रिल शामिल हैं. सात दिन के भीतर चीन का यह दूसरा युद्धाभ्यास है जो ताइवान की सीमा के पास हो रहा है. चीन का सबसे बड़ा समुद्री गश्ती जहाज हाइक्सुन 6 ताइवान की समुद्री सीमा जल डमरूमध्य के पास पहुंच गया है. सात दिनों तक यह यहीं रहेगा. 11 जुलाई को चीन ने इस गश्ती जहाज को कमीशन किया था.

यह भी पढ़ें- Al Qaeda Chief Killed: अल-जवाहिरी की ये आदत बनी मौत की वजह, महीनों की प्लानिंग के बाद US ने मार गिराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget