एक्सप्लोरर

USA: अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पॉल की सेहत में अब सुधार, परिवार पर हुआ था जानलेवा हमला

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी और पति पॉल पेलोसी के परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था जिससे पॉल गंभीर रूप से घायल हुए थे. नैंसी ने अब बताया कि उनकी सेहत कैसी है.

Attack on Nancy Pelosi & Paul Pelosi: अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी और उनके पति पॉल पेलोसी के परिवार पर हाल ही के दिनों में अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला किया था. हमले में पॉल पेलोसी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, यह जानकारी खुद उनकी पत्नी नैंसी पेलोसी ने ट्विटर पर साझा की है. नैंसी ने कहा कि कानून प्रर्वतन और इमरजेंसी सेवाओं का धन्यवाद. अब  मेरे पति पॉल के हिंसक हमले के बाद स्वास्थ्य हालत में सुधार हो रहा है.

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को घर में अज्ञात लोगों ने पॉल पेलोसी के सिर पर हथोड़े से वार किया था, जिससे पॉल की खोपड़ी में फ्रैक्चर हुआ था. उनकी गंभीर सर्जरी भी की गई. नैंसी पेलोसी ने धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर कहा कि सभी की प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं. परिवार के लिए काम आई और पति की रिकवरी प्रगति पर है.

नैंसी पेलोसी ने लोगों का आभार व्यक्त किया और यशायाह की पुस्तक के वचनों में लिखी हुई बात का जिक्र करते हुए कि उन वचनों से हमें शांति मिली है क्योंकि उसमें लिखा है कि "मत डर मैं तेरे साथ हूं, निराश न हो क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूं, "मैं तुझे मजबूत करूंगा और तेरी सहायता करूंगा".

घर में घुसकर किया हमला

कैलिफोर्निया में उनके सैन फ्रांसिस्को घर में एक अज्ञात पुरूष ने नैंसी पेलोसी की तलाश में उनके पति को बांधने की भी कोशिश की और उन पर हथौड़े से जानलेवा हमला भी किया जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई थी. नैंसी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक हिंसक व्यक्ति मेरी तलाश में घर में घुसा और हमारे घर में तोड़फोड़ की तो वहीं हम पर घातक हमला भी किया है.

उन्होनें कहा था, "मैं, मेरे पति, बच्चे और हमारे पोते हमले से सदमे में हैं." नैंसी की जानकारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पेलोसी के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

डेपपे पर हत्या के आरोप में होग मुकदमा

सैन फ्रांसिस्को के जिला अटॉर्नी ब्रुक जेनकिंस ने कहा कि पॉल पेलोसी पर हमला करने वाले आरोपी को मंगलवार को पेश करने की उम्मीद है. सीएनएन के अनुसार डेविड डेपपे को पेलोसी के घर में हथोड़े से वार करने के लिए हत्या के आरोपों के साथ साथ कई गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है.जेनकिंस ने ट्वीट कर कहा कि हम पूरे मामलें की गहनता से जांच करने के लिए संघीय और स्थानीय कानून और प्रर्वतन पार्टनर का साथ ले रहे हैं और कई गंभीर आरोपों को सामने ला कर डेपपे पर मुकदमा कर मंगलवार को पेश किया जाएगा 

जो बाइडन ने की हमले की निंदा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिलाडेल्फिया में रात्रिभोज के दौरान घटना कि कड़ी निंदा की.उन्होनें अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह हमला घृणित है. नीच है अमेरिका में इसकी कोई जगह नहीं है. यह हमला बहुत अधिक हिंसा और राजनीतिक हिंसा हैं. करियन जीन-पियरे और कमला हैरिस ने भी घटना की कड़ी निंदा की. 

यह भी पढ़े: कोरिया के सियोल में कैसे हुई मौत की हैलोवीन पार्टी? संकरी गलियों में चलती है नाइट लाइफ, चश्मदीदों ने बताई कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget