एक्सप्लोरर

China: चीन अंतरिक्ष में चल रहा कोई चाल, 276 दिनों के बाद धरती पर लौटा रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट

Chinese Spacecraft Returns: चीन का एक अंतरिक्षयान 276 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहने के बाद सोमवार को धरती पर लौटा है. चीन की सरकारी मीडिया ने इसे एक ऐतिहासिक मिशन बताया है. 

China: चीन आए दिन कुछ न कुछ नया प्रयोग करता रहता है. चीन की हरकतों की वजह से उस पर कई बार जासूसी के आरोप लग चुके हैं. हालांकि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है. अब चीन अपने नए कारनामे की वजह से चर्चा में है. दरअसल, चीन का एक अंतरिक्षयान 276 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहने के बाद सोमवार को धरती पर लौटा है. चीन की सरकारी मीडिया ने इसे एक ऐतिहासिक मिशन बताया है. 

चीनी मीडिया के अनुसार देश ने दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया है. राज्य के मीडिया के अनुसार, सोमवार को निर्धारित समय के अनुसार, उत्तर-पश्चिम चीन में जिउक्वान लॉन्च सेंटर में बिना चालक दल के अंतरिक्ष यान वापस आ गया.

चीन ने छुपाई जानकारी 

मीडिया रिपोर्ट में अंतरिक्षयान को लेकर और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है. जैसे कि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि किन तकनीकों का परीक्षण किया गया, यह कितनी ऊंचाई तक पहुंचा और अगस्त 2022 की शुरुआत में लॉन्च के बाद से यह कहां-कहां पहुंचा, इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि रिपोर्ट में यह जरूर बताया गया है कि अंतरिक्षयान में कोई चालक दल सवार नहीं था.

अंतरिक्षयान की तस्वीरें नहीं की गई जारी 

चीन द्वारा भेजे गए अंतरिक्षयान की तस्वीरें भी अब तक जारी नहीं की गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षण फिर से इस्तेमाल किए जा सकने वाले अंतरिक्ष यान प्रौद्योगिकी पर था. इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम के लिए एक अधिक सुविधाजनक और सस्ता तरीका मिलेगा.

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2021 में एक ऐसा ही स्पेसक्राफ्ट चीन की ओर से भेजा गया था जो उसी दिन एक मिशन के बाद पृथ्वी पर लौट आया था. इसके बारे में भी बहुत चीजें उजागर नहीं की गई थी. तब चीनी सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह के अनुमान लगाए थे. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में भारतीय कैदी की मौत, जल्द ही 199 भारतीय मछुआरों के साथ रिहा होने वाला था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget