एक्सप्लोरर

युगांडा में फैला 'डिंगा-डिंगा' वायरस, संक्रमण होते ही डांस करने लगता है मरीज, जानें क्या है इलाज

Mysterious Dinga Dinga virus: युगांडा में डिंगा-डिंगा रहस्यमयी वायरस ने हड़कंप मचा दिया है. इस बीमारी का शिकार होने वाला व्यक्ति कांपता रहता है, जैसे वह कोई डांस कर रहा हो.

Mysterious Dinga Dinga virus: अफ्रीका के युगांडा में एक नये वायरस ने दस्तक दे दी है. इस वायरस का नाम डिंगा डिंगा है. इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति का शरीर कांपने लगता है. इस बीमारी से सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं और बच्चों को होता है. डिंगा-डिंगा रोग के कारण शरीर पर नियंत्रण खत्म हो जाता है और चलने में परेशानी होती है. वहीं, प्रभावित मरीज ऐसे हिलता-डुलता रहता है, जैसे वह कोई डांस कर रहा हो.

फर्स्टपोस्ट इंग्लिश की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी पहली अजीब बीमारी युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले में पाई गई थी. इस रोग से प्रभावित रोगी को ऐसा महसूस होता है मानो वह नाच रहा हो. इसके अलावा उन्हें तेज बुखार हो जाता है और कमजोरी महसूस होती है. बड़ी बात ये है कि यह बीमारी कुछ लोगों में लकवा का भी कारण बनती है. हालाँकि अभी तक इस बीमारी से किसी की मृत्यु नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह बीमारी अफ्रीकी देश में तेजी से फैल रही है, और वहां के स्वास्थ्य अधिकारी इसका कारण जानने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा?
बुंदीबुग्यो जिला के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कियिता क्रिस्टोफर ने बताया कि मरीज आमतौर पर एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं. उन्होंने हर्बल रेमेडीज को लेकर कहा, "इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि हर्बल दवा इस बीमारी का इलाज कर सकती है. हम स्पेसिफिक थेरपी का उपयोग कर रहे हैं, और मैं स्थानीय लोगों से जिला स्वास्थ्य सुविधाओं से इलाज करवाने ने का आग्रह करता हूं." उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए अच्छी स्वच्छता बनाए रखने, प्रभावित व्यक्तियों के संपर्क से बचने और स्थानीय स्वास्थ्य टीमों को तुरंत नए मामलों की रिपोर्ट करने की सलाह दे रहे हैं. डॉ. कियिता ने पुष्टि किया कि बुंदीबुग्यो के बाहर कोई मामला सामने नहीं आया है.

मरीज द्वारा शेयर किया गया अनुभव
डिंगा- डिंगा के एक मरीज ने बीमारी के बारे में अपना निजी अनुभव साझा किया है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लकवा मार गया और फिर उनका शरीर कांपने लगा. एक स्थानीय अखबार से बात करते हुए संबंधित युवक ने कहा, 'वह बहुत कमजोर महसूस कर रहा है और चलने में परेशानी हो रही है. मुझे इलाज के लिए बुंदीबुग्यो अस्पताल लाया गया और भगवान का शुक्र है कि मैं अब ठीक हूं.'

अब तक 300 मामले हो चुके दर्ज
डिंगा-डिंगा का पहला मामला युगांडा के बुंदीबुग्यो में पाया गया था. इसके बाद मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी. जानकारी के मुताबिक अब तक 300 लोग प्रभावित हुए हैं. 2023 की शुरुआत में इस बीमारी से जुड़े पहले मरीज का पता चला था. कई लैबोरेट्रीज इस बीमारी का कारण जानने के लिए काम कर रही हैं. सैम्पल्स को आगे के जांच के लिए युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा गया है.

1518 के डांसिंग प्लेग से हो रही तुलना
'डिंगा डिंगा' के असामान्य लक्षणों को 1518 के "डांसिंग प्लेग" से तुलना किया जा कहा है. ऐसा ही कुछ साल 1518 में भी देखने को मिला था जब फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में सैकड़ों लोग अनियंत्रित डांसिंग मूवमेंट की चपेट में आ गए थे.यह लंबे समय तक जारी रहा था. उस दौरान कुछ मामलों में मौतें भी देखी गईं थीं. हालांकि इन घटनाओं और 'डिंगा डिंगा' के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है,लेकिन लक्षणों में समानता के कारण संदेह किया जा रहा है.

इससे पहले 2019 में चीन में जन्मे कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया था. दुनिया भर में लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हुए. लाखों लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी. इतना ही नहीं, अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी इस बीमारी से आर्थिक रूप से प्रभावित हुआ. 

यह भी पढ़ें:- चीन-पाकिस्तान का क्या है प्लान, एक बना रहा लंबी सुरंग तो दूसरे ने तैयार कर ली अमेरिका तक दागने वाली मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget