एक्सप्लोरर

चीन-पाकिस्तान का क्या है प्लान, एक बना रहा लंबी सुरंग तो दूसरे ने तैयार कर ली अमेरिका तक दागने वाली मिसाइल

पाकिस्तान एक ऐसी नई मिसाइल तकनीक पर काम कर रहा है, जिसे अमेरिका ने अपने लिए खतरा बताया है. वहीं, चीन दुनिया की अब तक की सबसे लंबी मोटरवे सुरंग बना रहा है, जो 2025 तक खुल जाएगी.

Pakistan-China: चीन और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अब चीन और पाकिस्तान ने कुछ ऐसे कारनामे किए हैं, जिसने अमेरिका की भी नींद उड़ा दी है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, पाकिस्तान एक ऐसी अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक विकसित कर रहा है, जिससे वह अमेरिका समेत दक्षिण एशिया के पार हमला करने में सक्षम हो जाएगा. व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान के इस बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए खतरा बताया है. उधर, चीन पहाड़ों को ड्रिल कर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने में जुटा है. यह अक्टूबर 2025 तक खोल दी जाएगी.

पाकिस्तान की हरकत पर अमेरिका की नजर

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया, पाकिस्तान अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक विकसित कर रहा है जिससे वह अमेरिका सहित दक्षिण एशिया के पार हमला करने में सक्षम हो जाएगा और एक प्रकार से यह बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के लिए खतरा है. यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में मदद के आरोप में सरकारी एयरोस्पेस एवं रक्षा एजेंसी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ समेत चार पाकिस्तानी कंपनियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाया है. 

डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन फाइनर ने कहा, बाइडेन प्रशासन ने लंबी दूरी की मिसाइल प्रणालियां विकसित करने से रोक लगाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं. पिछले साल हमने पाकिस्तान के बैलिस्टिक-मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने वाली गैर-पाकिस्तानी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे. उन्होंने कहा, कल हमने पाकिस्तान की सरकारी कंपनी नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स के खिलाफ प्रतिबंध जारी किए, जिसके बारे में अमेरिका का मानना ​​है कि यह पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को विकसित करने और उसे तैयार करने में संलिप्त है. यह पहली बार है जब हमने पाकिस्तान के किसी सरकारी उद्यम पर प्रतिबंध लगाया है. 

दुनिया की सबसे लंबी मोटरवे सुरंग बना रहा चीन

चीन दुनिया की सबे लंबी मोटरवे सुरंग बना रहा है. इसके लिए चीन 3.7 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है. 20.9 किलोमीटर लंबी यह सुरंग दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखलाओं में एक से गुजरेगी और यह अक्टूबर 2025 तक यात्रा के लिए खोल दी जाएगी. चीन ने इस परियोजना पर 2016 में काम शुरू किया था. इसे 2031 तक पूरा होना था. यह इंसानों की ओर से बनाई गई अब तक की सबसे बड़ी सुरंग होगी. चीन का मानना है कि इस सुरंग से बेहतर कनेक्टिविटी से परिवहन में सुधार होगा और क्षेत्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. 

चीन ने बढ़ाया हथियारों का जखीरा

चीन को लेकर हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट में बढ़ा खुलासा हुआ था. पेंटागन की रिपोर्ट में सामने आया था कि 2024 के मध्य तक चीन ने  600 से अधिक ऑपरेशनल परमाणु हथियार तैयार कर लिए हैं. 2030 तक चीन ने इन्हें बढ़ाकर 1000 तक करने की कोशिश में जुटा है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के पास इस वक्त कम-क्षमता वाली सटीक स्ट्राइक मिसाइलों से लेकर मल्टी-मेगाटन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) तक के हथियार शामिल हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटके से हिली ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के झटके से हिली ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget