एक्सप्लोरर

क्या भारतीय सीमा में म्यांमार ने घुसकर बम बरसाए? ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स पर सेना का जवाब जानिए

Mizoram Air Strike: भारतीय सेना ने म्यांमार के भारतीय सीमा में घुसकर हमला करने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है.

Mizoram Air Strike: ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यांमार की सेना ने भारतीय सीमा में घुसकर बम बरसाए हैं. खबर के अनुसार, म्यांमार ने मिजोरम की सीमा में विद्रोही कैंप के अंदर घुसकर हमला किया, जिसके बाद सीमा से सटे गांवों में डर का माहौल बना हआ है. इस बीच भारतीय सेना ने म्यांमार के भारतीय सीमा में घुसकर हमला करने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है.

दरअसल, ब्रिटिश मीडिया द गार्जियन ने चश्मदीद के हवाले से दावा करते हुए कहा है कि म्यांमार की सेना ने मिजोरम में एक कैंप पर एयरस्ट्राइक की है. म्यांमार ने भारत की सीमा में दो बम गिराए थे, इस हमले में किसी के हताहत होने का दावा नहीं किया गया है. वहीं इन दावों को खारिज करते हुए भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि हमारी सीमा में कोई एयरस्ट्राइक नहीं हुई है.  

म्यांमार जुंटा 2021 में किया था तख्तापलट
म्यांमार में इस समय जुंटा का शासन है, जिसने फरवरी 2021 में तख्तापलट में देश पर कब्जा जमा लिया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार की दोपहर म्यांमार की सेना ने अपने चिन राज्य में कैंप विक्टोरिया पर बमबारी की थी. एक विद्रोही कमांडर ने गार्जियन से इस खबर की पुष्टि की है.

म्यांमार में लोकतंत्र को बहाल के लिए संघर्ष
कैंप विक्टोरिया एक जातीय सशस्त्र समूह है, जो चिन नेशनल आर्मी (CNA) के तौर पर काम करता है. कैंप विक्टोरिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स के बैनर के नीचे म्यांमार में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए अन्य विद्रोही समूहों के साथ म्यांमार की सेना से संघर्ष कर रहा है. वहीं, इसका प्रशिक्षण शिविर मिजोरम की सीमा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है.

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम के फरकावन गांव में दो स्थानीय लोगों के हवाले से बताया गया है कि दो बम भारत की सीमा में गिरे हैं. इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इस हमले के साथ ही भारत, थाईलैंड और बांग्लादेश में तनाव की स्थिती बन गई है.  

यह भी पढ़ें: कोविड मौतों के आंकड़े छिपाने वाले चीन को WHO की दो टूक, अमेरिका की तारीफ के बांधे पुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget