एक्सप्लोरर

म्यांमार के जरिए चीन भारत के खिलाफ रच रहा साजिश, मणिपुर को निशाना बनाने के लिए अपनाया ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ प्लान

China in Myanmar : म्यांमार पिछले काफी समय से गृह युद्ध में घिरा है. ऐसी परिस्थिति में भी चीन म्यांमार की स्थिति का इस्तेमाल अपने फायदे और भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए करने की कोशिश में जुटा है.

India and China in Myanmar : पिछले काफी समय से भारत का पड़ोसी देश म्यांमार गृह युद्ध में घिरा है. युद्ध के मैदान में अराकान आर्मी और अन्य विद्रोही गुट हैं तो दूसरी ओर जुंटा शासन की सेना खड़ी है. म्यांमार में चल रहे गृह युद्ध का असर भारत, बांग्लादेश, चीन समेत अन्य पड़ोसी देशों पर भी हो रहा है.

ऐसी परिस्थिति में भी चीन म्यांमार की स्थिति का इस्तेमाल अपने फायदे और भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए करने की कोशिश में जुटा है. भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा के लिए यह खतरा बन सकती है. जिसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने म्यांमार में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर भारत को चेतावनी दी है.

चीन के निशाने पर भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि म्यांमार में बढ़ रहा चीन का प्रभाव भारत के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है.  भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर चीन के निशाने पर है, जो एक संवेदनशील राज्य है, जहां काफी लंबे समय से अशांति फैली हुई है.

एजेंसियों का कहना है कि चीन की आक्रामक गतिविधियों को देखते हुए भारत और म्यांमार के बीच 1693 किमी लंबी सीमा पर भारत को कड़ी निगरानी बनाए रखने की जरूरत है.

चीन लगा रहा है रडार सिस्टम

चीन ने म्यांमार की सीमा से सटे युन्नान प्रांत में अत्याधुनिक रडार सिस्टम (LPAR, लार्ज फेज्ड अरे रडार) को इंस्टॉल किया है. इससे चीन पूरे इलाके में नजर रख सकता है. इसके अलावा चीन म्यांमार की जुंटा सेना के साथ भी जुड़ा हुआ है तो दूसरी ओर वह अराकान आर्मी जैसे सशस्त्र समूहों को हथियार भी देता है. मतलब चीन दोहरी नीति का इस्तेमाल कर रहा है.

भारत को म्यांमार में घेर रहा चीन

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की रणनीति स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स सिद्धांत पर है. इस रणनीति के जरिए चीन अपने रणनीतिक ठिकानों और सहयोगी देशों में अपना नेटवर्क मजबूत कर भारत को घेरने की कोशिश में लगा है. इससे भारत की एक्ट ईस्ट नीति प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः कश्मीर-मणिपुर को लेकर UN मानवाधिकार प्रमुख ने दिया ज्ञान पर पाकिस्तान पर साधी चुप्पी, भारत ने दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget