एक्सप्लोरर

रूस के साथ भारत की करीबी पर ऐसा क्या बोले एस. जयशंकर कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन भी मुस्कुराए, जानिए

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, 'अगर कि मैं इतना स्मार्ट हूं कि अमेरिका और रूस समेत वैश्विक रिश्तों को बढ़ावा दे सकता हूं तो इसके लिए मेरी प्रशंसा होनी चाहिए.'

म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन में पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीदने के सवाल पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि अगर भारत में अमेरिका और रूस समेत वैश्विक रिश्तों को बढ़ावा देने की क्षमता है तो इसके लिए उसकी प्रशंसा करनी चाहिए. उनकी यह हाजिरजवाबी सुनकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक मुस्कुराने लगे.

मंगलवार (17 फरवरी, 2024) को म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक एक साथ मौजूद थे. इस दौरान पत्रकारों ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को रूस के मामले में घेरने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इतने स्मार्ट तरीके से जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे.

क्या बोले जयशंकर कि हंस पड़े एंटनी ब्लिंकन
सम्मेलन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एस. जयशंकर से पूछा कि भारत अभी भी रूस से तेल खरीद रहा है तो क्या इससे अमेरिका के साथ उसके रिश्तों पर असर नहीं पड़ेगा. क्या इससे अमेरिका को कई दिक्कत नहीं है कि आप मनचाहे फैसले कर रहे हैं. पत्रकार को जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा, 'आपका सवाल था कि क्या हमारे पास कई विकल्प हैं तो जी हां हमारे पास कई विकल्प हैं. क्या इसमें कोई दिक्कत है? इससे किसी को क्या दिक्कत होनी चाहिए.'

एस. जयशंकर ने कहा, 'अगर मैं इतना स्मार्ट हूं कि मेरे पास कई विकल्प हैं तो आपको मेरी प्रशंसा करनी चाहिए, हमारी आलोचना क्यों कर रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि इससे किसी को कोई दिक्कत हो सकती है. खास तौर से अमेरिका को.'

रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हम रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं और बार-बार भारत ने कूटनीति के जरिए विवाद का हल निकालने पर जोर दिया है. हमने कहा है कि युद्ध और हिंसा से कोई हल नहीं निकलेगा. रूस और अमेरिका के साथ रिश्तों पर उन्होंने कहा, 'अलग-अलग देशों का अलग-अलग इतिहास है. हम बिना भावनाओं के लेन-देन करने वालों में नहीं हैं. मैं नहीं चाहता कि आप अनजाने में यह आभास दें कि बिना भावनाओं के हम लेन-देन करते हैं. हम ऐसे नहीं हैं.'

यह भी पढ़ें:-
ट्रंप के बयान पर भड़कीं निक्की हेली, बोलीं- पुतिन अच्छे नहीं, अमेरिका को नहीं रखनी चाहिए दोस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget