एक्सप्लोरर

'बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव', अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने किया ऐलान

Muhammad Yunus Announced Bangladesh Elections: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने घोषणा करते हुए कहा कि आम चुनाव 2026 में अप्रैल महीने की शुरुआत में होंगे.

Bangladesh General Elections: बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट के बाद चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है. बांग्लादेश के अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार (06 जून, 2025) को ऐलान किया कि देश में अप्रैल 2026 की शुरुआत में चुनाव होंगे.

देश को संबोधित करते हुए 84 साल के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता यूनुस ने कहा, "मैं देश के नागरिकों को यह घोषणा कर रहा हूं कि चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में किसी भी दिन होंगे." यूनुस ने ईद-उल-अजहा के मौके पर टीवी पर देश के नाम एक संबोधन के दौरान यह घोषणा की. 

क्या बोले मोहम्मद यूनुस?

यूनुस ने कहा, "न्याय, शासन और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित चल रहे सुधारों की समीक्षा करने के बाद, मैं आज देश के सामने घोषणा कर रहा हूं कि अगला राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में किसी भी दिन होगा." उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जल्द ही विस्तृत चुनाव रोडमैप पेश करेगा. सरकारी बांग्लादेश संगबाद संस्था (बीएसएस) के मुताबिक, यूनुस ने दोहराया कि सरकार ने पहले संकेत दिया था कि चुनाव दिसंबर 2025 और जून 2026 के बीच होंगे. 

'निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने पर जोर'

उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी उपाय कर रहे हैं कि देश इस अवधि के दौरान स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव कराने के लिए तैयार हो. चुनावों में बार-बार हेरफेर के जरिए एक राजनीतिक दल फासीवादी शासन में बदल गया. जिन लोगों ने उन दिखावटी चुनावों का आयोजन किया, उन्हें लोगों ने अपराधी करार दिया. उनसे जो शासन उभरे, उन्हें आखिरकार जनता ने अस्वीकार कर दिया."

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि आगामी चुनाव स्वच्छ, उत्सवपूर्ण, शांतिपूर्ण और व्यापक रूप से भागीदारीपूर्ण हों, ताकि देश संकट के एक और चक्र में न फंस जाए. उन्होंने कहा, "संस्थागत सुधार महत्वपूर्ण है. अगर हम चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी संस्थाओं में सुशासन सुनिश्चित करने में विफल रहते हैं तो हमारे छात्रों और नागरिकों की ओर से किए गए सभी बलिदान बेकार हो जाएंगे."

'ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो'

यूनुस ने ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को महत्व देते हुए कहा, “हम इस चुनाव में सबसे अधिक संख्या में मतदाता, उम्मीदवार और दल चाहते हैं. इसे बांग्लादेश के इतिहास में सबसे निष्पक्ष चुनाव के रूप में याद किया जाना चाहिए. डेढ़ सदी से ज्यादा समय के बाद, एक वास्तविक प्रतिनिधि संसद का गठन किया जाएगा और लाखों युवा पहली बार मतदान करेंगे.”

यूनुस ने होने वाले चुनाव के बारे में आगे कहा, "ये सिर्फ एक वोट देने नहीं है बल्कि यह एक नया बांग्लादेश बनाने का मौका है. कई परिचित पार्टियां और उनके चुनाव चिह्न मतपत्र पर दिखाई देंगे, यह लोगों पर निर्भर है कि वे ऐसे उम्मीदवारों को चुनें जो वास्तव में आपकी उम्मीदों और आपके भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हों."

ये भी पढ़ें: भारत ने कसा शिकंजा तो बिलबिलाया बांग्लादेश, विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन बोले- 'बिना प्रक्रिया के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget