एक्सप्लोरर

Morocco Earthquake: 632 लोगों की मौत, ऐतिहासिक शहर तबाह... पढ़ें मोरक्को में आए भूकंप से जुड़े अपडेट्स

Morocco Earthquake Updates: अफ्रीकी देश मोरक्को में जबरदस्त भूकंप के झटके आए हैं. इसकी वजह से 600 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

Morocco Earthquake News: मोरक्को शनिवार सुबह जबरदस्त भूकंप के झटकों से हिल उठा. ये देश के इतिहास में अब तक सबसे तेज भूकंप रहा है. भूकंप की वजह से 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. मोरक्को में आए भूकंप से ऐतिहासिक शहर मराकेश भी प्रभावित हुआ है, यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है. पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद इस देश में आए भूकंप की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. आइए मोरक्को में आए भूकंप से जुड़े अब तक अपडेट्स जाना जाए.

  • मोरक्को में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 रही. इसे शक्तिशाली भूकंप की कैटेगरी में रखा जाता है. भूकंप के झटकों के 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसकी वजह से और भी ज्यादा तबाही मची. 
  • मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया है कि अब तक भूकंप की चपेट में आकर 632 लोगों ने जान गंवाई है. घायलों की संख्या 329 बताई गई है. इस बात की डर बना हुआ है कि भूकंप में हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है. 
  • देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स के प्रमुख का कहना है कि शनिवार सुबह आया भूकंप 100 सालों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है. उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिम मोरक्को में अल-हौज क्षेत्र था.  
  • भूकंप का केंद्र 18.5 किमी की गहराई में था. इसकी लोकेशन मराकेश शहर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 72 किमी और ओकाइमेडेन शहर से 56 किमी पश्चिम में रही. भूकंप इतना ज्यादा तेज था कि पूरा इलाका हिल उठा. 
  • भूकंप की वजह से मराकेश शहर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. यहां बिजली गुल हो चुकी है. भूकंप का असर इंटरनेट सेवाओं पर भी दिखा है. बिजली गुल होने से नेटवर्क टावर बंद हो गए हैं, जिससे इंटरनेट बाधित हुआ है. 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, मोरक्को में भूकंप से हुई लोगों की मौत से अत्यधिक दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं. भारत इस मुश्किल वक्त में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. 
  • संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने कहा है कि वह मोरक्को में आए भूकंप की वजह से दुखी हैं. उन्होंने सरकार और लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है. भूकंप की वजह से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र तैयार है. 
  • ऐतिहासिक शहर मराकेश में कुछ पुरानी इमारतें गिर गई हैं. ये यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. शहर में मौजूद ढेरों इमारतों को भूकंप की वजह से नुकसान पहुंचा है. 
  • पुर्तगाल के इंस्टीट्यूट फॉर सी एंड एटमोसफेयर और अल्जीरिया के एटमोसफेयर एंड सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि उन्हें पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किया गया. 

यह भी पढ़ें: मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget