एक्सप्लोरर

कौन हैं मॉर्गन मैकस्वीनी जिन्हें ब्रिटेन की सरकार में दी गई इतनी बड़ी जिम्मेदारी

लेबर पार्टी के पूर्व चुनाव प्रचार अभियान निदेशक मॉर्गन मैकस्वीनी, ग्रे की जगह नए ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में काम करेंगे.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने एक एक बड़ी हस्ती के इस्तीफे के बाद सोमवार (7 अक्टूबर, 2024) को नए चीफ ऑफ स्टाफ की नियुक्ति की. यह नियुक्ति प्रधानमंत्री की लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित शीर्ष टीम में व्यापक फेरबदल के बीच की गई है.

शीर्ष सिविल सेवक रह चुकीं सू ग्रे को पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने तत्कालीन ‘टोरी’ सरकार में कोविड-19 महामारी के दौरान महामारी संबंधी कानून का उल्लंघन कर जश्न के आयोजन से संबंधित ‘पार्टीगेट’ मामले में जांच के लिए नियुक्त किया था. ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के लिए टोरी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. ग्रे ने स्टॉर्मर के शीर्ष सहयोगी के पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया कि उनके वेतन के बारे में मीडिया में आ रही खबरें सरकार के लिए ध्यान भटकाने वाली हो सकती हैं.

हाल में आई कुछ खबरों में ग्रे और स्टॉर्मर के मुख्य सलाहकार मॉर्गन मैकस्वीनी के बीच तनाव की बात कही गई थी और कहा गया था कि वह प्रधानमंत्री से ज्यादा कमा रही हैं. ‘बीबीसी’ ने बताया है कि ग्रे का वार्षिक वेतन 170,000 पाउंड (करीब 1,86,80,365.00 रूपये) था जो स्टॉर्मर को मिलने वाले वेतन से लगभग 3,000 पाउंड (3,29,749.39 रूपये) ज्यादा है.

ग्रे ने कहा, 'यही कारण है कि मैंने पद छोड़ने का फैसला किया और मैं अपनी नयी भूमिका में प्रधानमंत्री का समर्थन करना जारी रखूंगी.' ग्रे का दर्जा घटाकर उन्हें देशों और क्षेत्रों के लिए स्टॉर्मर के अंशकालिक राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है. लेबर पार्टी के पूर्व चुनाव प्रचार अभियान निदेशक मॉर्गन मैकस्वीनी, ग्रे की जगह नए ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में काम करेंगे.

मैकस्वीनी ने जुलाई में हुए आम चुनाव में पार्टी की भारी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी नियुक्ति राजनीतिक निदेशक विद्या एलेकसन और सरकारी संबंधों की निदेशक जिल कटबर्टसन को ‘डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ’ के पद पर पदोन्नत किए जाने के साथ हुई है. अब तक डाउनिंग स्ट्रीट पॉलिसी यूनिट’ के निदेशक निन पंडित को स्टॉर्मर का प्रमुख निजी सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व पत्रकार जेम्स लियोन एक नयी रणनीतिक संचार टीम का नेतृत्व करेंगे. स्टॉर्मर ने एक बयान में कहा, 'मैं अपनी टीम में ऐसे प्रतिभाशाली और अनुभवी व्यक्तियों को लाने के कारण वास्तव में प्रसन्न हूं. यह देश द्वारा बदलाव लाने के इरादे से किए गए वोट के प्रति मेरे पूर्ण दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें:-
'मोदी ने नहीं लगाया गले... मुइज्जू का दौरा जयशंकर की प्लानिंग', पाक एक्सपर्ट ने बताया मालदीवी राष्ट्रपति को बुलाने के पीछे क्या है मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget