एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: ब्राजील में मरने वालों की संख्या 1000 के पार, राष्ट्रपति ने कोविड-19 को बताया 'मामूली फ्लू'

ब्राजील में कोरोना वायरस से अब तक 1056 लोगों की मौत हो गई है और यहां के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने कोविड-19 को मामूली फ्लू बताया है. जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.

ब्रासीलिया: कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित लातिन अमेरिकी देश ब्राजील में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के अब तक कुल 19,638 मामले सामने आए हैं और यहां 1,056 लोगों की मौत हो चुकी है.

इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को कोविड-19 को ज्यादा तवज्जो न देकर उसे 'मामूली फ्लू' बताने के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. गैर जरूरी कारोबार बंद करने और लोगों को घरों में रहने की हिदायत देने के स्थानीय और राज्य प्राधिकारियों के फैसले को लेकर उनके और बोलसोनारो के बीच मतभेद पैदा हो गया है. बोलसोनारो संक्रमण को रोकने संबंधी अपनी ही सरकार की सिफारिशों का सम्मान नहीं करते हुए शुक्रवार को अपने समर्थकों से मिलने ब्रासीलिया की सड़कों पर आए.

फेस मास्क पहने बिना और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अनिवार्यता को नजरअंदाज करते हुए बोलसोनारो ने एक बुजुर्ग महिला से हाथ मिलाया और एक समय पर अपने दाएं हाथ से अपनी नाक भी पोंछी जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है.

बता दें कि इस संक्रमण से दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं. इटली में 18,000 से अधिक, अमेरिका में करीब 17,000 और स्पेन में करीब 16,000 लोग इस संक्रमण के कारण मारे जा चुके हैं. हालांकि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में मरने वालों संख्या का यह आंकड़ा छोटा है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थिति बिगड़ने की आशंका है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह संक्रमण अप्रैल के अंत में ब्राजील में चरम पर पहुंचना शुरू होगा.

ये भी पढ़ें

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा मौत, पांच लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन सप्लाई के लिए मालदीव के विदेश मंत्री कहा पीएम मोदी को शुक्रिया, ट्रंप-नेतन्याहू भी जता चुके हैं आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget