एक्सप्लोरर

Explained: कोरोना के बाद अब पैर पसार रहा मंकीपॉक्स, भारत में भी बढ़ा खतरा, जानें किन देशों में क्या हालात?

Monkeypox Disease: ब्रिटेन, इटली, पुर्तगाल, स्‍पेन और स्‍वीडन जैसे यूरोपीय देशों में मंकीपॉक्‍स के मामले बढ़ते जा रहे हैं. भारत में भी 5 केस सामने आने बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है.

Monkeypox in World: दुनियाभर में मंकीपॉक्स का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 75 देशों कई क्षेत्रों में 16,000 से अधिक मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के मामले सामने आए हैं. वहीं, इससे संबंधित अब तक पांच मरीजों की जान गई है. भारत में भी मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा बढ़ने से लोगों के बीच डर का माहौल है. दिल्ली और केरल में कुल मिलाकर अब तक 5 मामले सामने आ चुके हैं. देश के कई राज्यों की सरकारें इसे लेकर अलर्ट हो गई हैं.

दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है. स्पेन, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, मैक्सिको समेत कई देश मंकीपॉक्स की चपेट में हैं. 

दुनियाभर में मंकीपॉक्स का बढ़ा खतरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मंकीपॉक्स अब तक 75 से अधिक देशों में फैल चुका है. इन देशों में 16,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं. मेक्सिको ने मंकीपॉक्स के 60 मामलों की पुष्टि की है. हालांकि यहां मंकीपॉक्स से कोई मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यहां केवल पांच या छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि बीमारी ने गंभीर रूप धारण कर लिया था, लेकिन सामान्य तौर पर सभी मरीज लगभग 21 दिनों में ठीक हो गए. 11 मैक्सिकन शहरों में मंकीपॉक्स के मामलों का पता चला है.

अमेरिका में मंकीपॉक्स के केस तेजी से बढ़े

अमेरिका में भी मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले लोगों को डरा रहे हैं. न्यूयॉर्क शहर ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से मंकीपॉक्स वायरस का नाम बदलने के लिए कहा है ताकि उन रोगियों को कलंकित न किया जा सके जो बाद में देखभाल की मांग को रोक सकते हैं. न्यूयॉर्क में बीमारी के अधिक मामले देखे गए हैं. डब्ल्यूएचओ ने पिछले महीने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वायरस का नाम बदलने का विचार रखा था, जो कि चेचक के वायरस से संबंधित है.

यूरोपीय देशों में तेजी से बढ़े मंकीपॉक्‍स के केस

वहीं, मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है. चिंता की बात यह है कि पहली बार मंकीपॉक्‍स ऐसे लोगों में फैलता दिख रहा है जो अफ्रीका नहीं गए थे. ज्‍यादातर मामले ऐसे पुरुषों में सामने आए हैं, जिन्‍होंने अन्‍य पुरुष के साथ यौन संबंध बनाए थे. ब्रिटेन, इटली, पुर्तगाल, स्‍पेन और स्‍वीडन जैसे यूरोपीय देशों में मंकीपॉक्‍स के मामले बढ़ रहे हैं. monkeypoxmeter.com के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में 18,840 मामले सामने आए हैं.

किन देशों में आए कितने केस? (Source-Monkeypoxmeter.com)

   देश                    मंकीपॉक्स के केस

• स्पेन-                  3,738

• अमेरिका-             3,591

• ब्रिटेन -                2,432

• जर्मनी-                2,410

• फ्रांस-                   1,700

भारत में और बढ़ा खतरा

भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox in India) के अब तक 5 मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली (Delhi) में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का एक और संदिग्ध रोगी मिला है. संक्रमित व्यक्ति को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मरीज की विदेश यात्रा का भी रिकॉड है. एलएनजेपी में ही पहले से एक मरीज का इलाज जारी है, जिसका विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है. केरल में तीन लोग मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) से संक्रमित मिले थे. वहीं तेलंगाना में भी एक संदिग्ध मरीज मिला था, जिसका सैंपण पुणे लैब में जांच के लिए भेजा गया है. देश के कई राज्यों की सरकार अलर्ट हो गई है. यूपी में कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Monkeypox Cases: मंकीपॉक्स के दुनियाभर में 16 हजार से ज्यादा मामले, जानें भारत में कितना खतरा और किन राज्यों ने किया अलर्ट

Monkeypox News: मंकीपॉक्स को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के क्या हैं मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget