एक्सप्लोरर

Monkeypox News: मंकीपॉक्स को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के क्या हैं मायने

Monkeypox Update: डब्ल्यूएचओ ने बढ़ते हुए मंकीपॉक्स मामलों को लेकर हाल में बैठक की लेकिन महामारी को लेकर निर्णय में कोई आम सहमति नहीं बन पाई थी. अब महामारी को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है.

Global Health Emergency on Monkeypox: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मौजूदा मंकीपॉक्स (Monkeypox) महामारी को एक वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल (Global Health Emergency) घोषित किया है. मामले में 21 जुलाई  को स्वतंत्र सलाहकारों की समिति बैठक हुई थी जिसमें वे इस निर्णय पर एकमत नहीं थे कि क्या बढ़ते मंकीपॉक्स के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) कहा जाए, जो कि उच्चतम स्तर का अलर्ट है. डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने गतिरोध को तोड़ा और प्रकोप को पीएचईआईसी घोषित किया. यह पहली बार है जब डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने सार्वजनिक स्वास्थ्य इमरजेंसी (Public Health Emergency) घोषित करने के लिए अपने सलाहकारों को किनारे कर दिया.

बता दें कि 1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (तब जायर) में एक बच्चे में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था. तब से, प्रकोप आमतौर पर कम और पता लगाने योग्य रहा है लेकिन हाल ही में एक व्यक्ति एक ऐसे देश से लौटा है जहां यह वायरस पाया जाता है. पश्चिम और मध्य अफ्रीका के देश में यह मिलता है लेकिन वर्तमान प्रकोप अफ्रीका के बाहर किसी भी पिछले प्रकोप से उलट है, जिसमें संक्रमण लगातार व्यक्ति-से-व्यक्ति में फैलता है.

इस तरह से काफी पुरुषों में फैल रहा संक्रमण

22 जुलाई तक, 68 देशों में मंकीपॉक्स के 16,593 पुष्ट मामले सामने आए. इन देशों में इससे पहले कभी मंकीपॉक्स होने की जानकारी नहीं थी. सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले यूरोप से सामने आए हैं. ज्यादातर संक्रमण ऐसे पुरुषों में हुए हैं जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं, विशेष रूप से ऐसे पुरुष जो कई लोगों के साथ यौन संबंध रखते हैं. डब्ल्यूएचओ को पेश किए गए मॉडल बताते हैं कि बीमारी से संक्रमित एक व्यक्ति से संक्रमित होने वाले लोगों की औसत संख्या पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में 1.4 और 1.8 के बीच है लेकिन अन्य आबादी में 1.0 से कम है. इसलिए हलांकि, कभी-कभी संक्रमण पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों के अलावा अन्य आबादी में फैल सकता है, फिर भी महत्वपूर्ण प्रसार की संभावना नहीं है.

यूरोप में, हाल के हफ्तों में हर हफ्ते नए मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि की दर धीमी रही है. अधिकांश संक्रमण अब भी उन पुरुषों में हो रहे हैं जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं. यूके में, 97 फीसदी मरीज वही पुरुष हैं, जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि हाल के हफ्तों में महामारी में वृद्धि दर शून्य हो गई है या नकारात्मक भी हो गई है. विशेषज्ञ हाल ही में इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या मंकीपॉक्स अब एक यौन संचारित रोग है? भले ही मंकीपॉक्स निस्संदेह सेक्स के दौरान फैलता है, इसे एसटीडी के रूप में लेबल करना ठीक नहीं होगा क्योंकि संक्रमण किसी भी अंतरंग संपर्क से फैल सकता है.

यह भी पढ़ें- Monkeypox: 70 से अधिक देशों में 17 हजार से ज्यादा प्रभावित, भारत में भी बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, जानें दुनियाभर में क्या है सूरत-ए-हाल

वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के पक्ष और विपक्ष में तर्क

मोटे तौर पर, डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन समिति ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के पक्ष में तर्क दिया कि मंकीपॉक्स डब्ल्यूएचओ के अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत पीएचईआईसी की परिभाषा के भीतर आता है: ‘‘एक असाधारण घटना, जो अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण के माध्यम से अन्य देशों के लिए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती है और जिसके लिए संभावित रूप से एक समन्वित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की आवश्यकता है.’’

इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के खिलाफ तर्कों में यह तथ्य शामिल था कि वर्तमान में यूरोप और उत्तरी अमेरिका के केवल 12 देशों में बड़े पैमाने पर संक्रमण देखे जा रहे हैं और उन देशों में मामलों के स्थिर होने या गिरने के प्रमाण हैं. लगभग सभी मामले उन पुरुषों में होते हैं जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं और जिनके कई साथी होते हैं.

हालांकि, आपातकालीन समिति आम सहमति तक नहीं पहुंच पाई तो टेड्रोस ने पीएचईआईसी घोषित करने का निर्णय लिया. वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की इस घोषणा से संभवत: अफ्रीका के बाहर सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में नियंत्रण गतिविधियों में अधिक परिवर्तन नहीं होगा. हालांकि, यह उन देशों को प्रोत्साहित कर सकता है, जहां अब तक कुछ मामले हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यदि संक्रमण उनके देशों में फैलता है तो उनकी स्वास्थ्य प्रणाली बेहतर प्रबंधन करने में सक्षम रहे. उम्मीद है, इससे रोग के जद में आए देशों में जांच और क्षमता में सुधार के लिए धन की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी.

यह भी पढ़ें- Elon Musk: अब इस बिजनेस टाइकून की बीवी के संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में आए मस्क, तलाक की आई नौबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget