एक्सप्लोरर

नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत

नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला हुआ है. इस हमले में 10 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है.

नाइजीरिया के बोर्नो में काफिले पर हमला हुआ है. इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो सैनिकों ने बताया कि पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में एक काफिले के लैंडमाइन की चपेट में आने और उस पर गोलीबारी होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. मारे गए लोगों में नाइजीरिया के 10 सैनिक और 'सिविलियन जॉइंट टास्क फोर्स' के 5 सदस्य शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार, गैम्बोरू बटालियन के सैनिक शनिवार को गैम्बोरू नगाला और पड़ोसी देश कैमरून के बीच एक सड़क पर गश्त कर रहे थे. इसी दौरान एक पिकअप ट्रक के नीचे लैंडमाइन में विस्फोट हो गया. माना जा रहा है कि यह बारूदी सुरंग बोको हराम के विद्रोहियों ने बिछाई थी.

होते रहते हैं आम नागरिकों पर हमले

बोर्नो, बोको हराम और उससे अलग हुए गुट 'इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस' के नेतृत्व में चल रहे विद्रोह का केंद्र है. लगातार सैन्य अभियानों के बावजूद, ये दोनों समूह नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व और इसके सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों और आम नागरिकों पर हमले करते रहते हैं. वे इसके लिए सड़क किनारे बम लगाने और घात लगाकर हमला करने जैसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं.

सेना के प्रवक्ता कैप्टन मोहम्मद गोनी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. सूत्रों ने बताया कि वाहन में सवार आठ सैनिक मौके पर ही मारे गए. इसके बाद हमलावरों ने एक दूसरे वाहन पर भी गोलीबारी की, जिसमें दो और सैनिक तथा 'सिविलियन जॉइंट टास्क फोर्स' के पांच सदस्य मारे गए. यह टास्क फोर्स सेना की मदद करती है. सूत्रों ने अपनी पहचान गुप्त रखने का अनुरोध किया, क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी.

सूत्रों के अनुसार, छह घायल सैनिकों को इलाज के लिए मैदुगुरी के मैमलारी मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया. पिछले हफ्ते, बोको हराम के संदिग्ध लड़ाकों ने बोर्नो राज्य में एक सेना बेस पर सुनियोजित हमला करके कम से कम 10 सैनिकों की हत्या कर दी और कम से कम 20 अन्य को घायल कर दिया.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget