एक्सप्लोरर

शेख हसीना को बांग्लादेश भेजेगा भारत! मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी मूल के वकील संग मिलकर बनाया प्लान

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के मुख्य अभियोक्ता करीम एए खान से अमेरिका में मुलाकात की है. इसके बाद से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की खबरों को बल मिला है.

Sheikh Hasina Extradition Plan : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानंमत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर अटकलों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है. सत्ता परिवर्तन के बाद देश में बनी अंतरिम सरकार में मोहम्मद यूनुस को मुख्य सलाहकार बनाया गया है. मोहम्मद यूनुस फिलहाल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में हैं. इसी बीच मोहम्मद यूनुस ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के मुख्य अभियोक्ता करीम एए खान से बातचीत की है. इसके बाद से अंतरिम सरकार की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की योजना को बल मिला है.

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ये बातचीत मानवता के खिलाफ अपराध के आरोपियों के मुकदमे की प्रक्रिया पर केंद्रित थी, जिसका आरोप अंतरिम सरकार और हसीना के विरोधियों ने उन पर अगस्त में भारत भागने और विरोध प्रदर्शनों में 700 लोगों की मौत के सिलसिले में लगाया है. 

"मानवता के खिलाफ अपराध"  के आधार पर होगी शिकायत दर्ज

मुख्य अभियोक्ता करीम एए खान ने यूनुस से मुलाकात पर उनसे कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए "मानवता के खिलाफ अपराध" की शिकायत दर्ज की जा सकती हैं. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि भारत,  शेख हसीना को नहीं सौंपेगा. क्योंकि उनकी सरकार नई दिल्ली की चिंताओं के प्रति संवेदनशील थीं.  लेकिन 2016 में दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि भी हुई थी. 

कौन हैं करीम एए खान

करीम एए खान पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश वकील हैं. इससे पहले वो "मानवता के विरुद्ध अपराध" के आधार पर फिलिस्तीन संघर्ष के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास नेताओं के खिलाफ, तथा यूक्रेन की स्थिति के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ आईसीसी से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है.

साल के अंत में बांग्लादेश का दौरा करेंगे करीम एए खान

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुइ एक बैठक में रोहिंग्या संकट को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान खान ने यूनुस को 2019 में ICC द्वारा शुरू की गई रोहिंग्या निर्वासन की जांच के नवीनतम घटनाक्रम से अवगत कराया. ICC अभियोजक, जिन्होंने कहा कि वह इस साल के अंत तक बांग्लादेश का दौरा करेंगे, ने इस मुद्दे को हल करने के लिए एक नई गति लाने के लिए यूनुस के तीन-सूत्रीय प्रस्ताव की प्रशंसा भी की.

ये भी पढ़ें-

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा ओआईसी, फिर से अलापा कश्मीर का राग, पाकिस्तान हुआ खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget