एक्सप्लोरर

Maldives News: 'किसी पर निगाहें, किसी पर निशाना,' चीन यात्रा से लौटे मोहम्मद मुइज्जू के बदले सुर

Maldives News: मोहम्मद मुइज्जू ने कहा मालदीव एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है, किसी के पीछे चलने वाला देश नहीं है. किसी भी बाहरी शक्ति को मालदीव के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है.

Maldives News: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का झुकाव लगातार चीन की तरफ बढ़ता दिख रहा है. मुइज्जू ने चीन के साथ मालदीव के रणनीतिक संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, बीजिंग हिंद महासागर द्वीप की संप्रभुता का पूरा समर्थन करता है.

बीते साल नवंबर में पदभार संभालने के बाद मालदीव के भारत के साथ संबंध असहज होते जा रहे हैं. चीन की राजकीय यात्रा से मालदीव लौटने के बाद मुइज्जू ने कहा- 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से चीन लगातार मालदीव के विकास में सहायता प्रदान कर रहा है. इस दौरान चीन समर्थक नेता माने जाने वाले मुइज्जू ने मालदीव को बीजिंग के करीब लाने की कोशिश की.

उन्होंने यह भी कहा कि चीन की बेल्ट एंड रोड योजना दोनों देशों के संबंधों को एक नए स्तर पर ले गई है. चीन के सरकारी सीजीटीएन चैनल पर एक साक्षात्कार के दौरान मुइज्जू ने कहा- चीन ऐसा देश नहीं है जो मालदीव के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करेगा, यही कारण है कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं. 

आधिकारिक पीएसएम न्यूज ने मुइज्जू के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि चीन-मालदीव संबंध भविष्य में भी मजबूत होते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके चीनी समकक्ष राष्ट्रपति शी जिनपिंग नागरिकों के हित को पहले रखते हैं और उनके नेतृत्व में चीन की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंची है.

मालदीव ने चीन पर जताया भरोसा- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक मुइज्जू ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि चीन सरकार मालदीव को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी. राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि शी जिनपिंग मालदीव को एक ऐसे देश में बदलना चाहते हैं जो अन्य विकसित देशों के साथ सद्भाव में काम करे.

बता दें कि मुइज्जू सरकार के तीन मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद मुइज्जू ने चीन को लेकर इस तरह के बयान दिए हैं. मालदीव के मंत्रियों द्वारा अपमानजनक पोस्ट करने के बाद भारतीय पर्यटक मालदीव यात्रा के बहिष्कार की बात करने लगे थे. बता दें कि मालदीव में घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है, इसके बाद रूस का नंबर है और फिर चीन तीसरे स्थान पर है. 

दूसरी तरफ मालदीव में रह रहे भारतीय सैनिकों को मुइज्जू ने भारत से 15 मार्च तक अपने देश वापस बुलाने को भी कहा है. नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, डोर्नियर विमान और दो हेलीकॉप्टरों को संचालित करने में मदद के लिए मालदीव में 88 भारतीय सैन्यकर्मी तैनात हैं.

भारत पर निर्भरता कम करेगा मालदीव- मुइज्जू
चीन से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में मुइज्जू ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ''हम छोटे हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता.'' उन्होंने भारत पर देश की निर्भरता को कम करने की योजनाओं की भी घोषणा की. इस दौरान उन्होंने अन्य देशों से आवश्यक खाद्य वस्तुओं और दवाओं को लाने की बात कही.

उन्होंने कहा कि किसी भी देश को किसी देश के घरेलू मामलों पर प्रभाव डालने का अधिकार नहीं है, चाहे आकार में वह देश छोटा ही क्यों न हो. इस दौरान मुइज्जू ने सपथ लेते हुए कहा कि वे मालदीव के घरेलू मामलों पर किसी भी बाहरी देश का प्रभाव नहीं पड़ने देंगे. माले नई दिल्ली के साथ पिछली सरकार में हुए 100 से अधिक द्विपक्षीय समझौतों की भी समीक्षा कर रहा है.

ये भी पढ़ेंः साजिश या कुछ और? मालदीव में चीन के 'जासूसी जहाज' को एंट्री की मंजूरी, कहा- फैसला द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव तो बोला ईरान-'हम न्यूयॉर्क युद्ध बढ़ाने...'
ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव तो बोला ईरान-'हम न्यूयॉर्क युद्ध बढ़ाने नहीं आए'
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
ग्रीस के एथेंस में बड़ा हादसा, धमाके के बाद ढही बिल्डिंग, 6 की दर्दनाक मौत
ग्रीस के एथेंस में बड़ा हादसा, धमाके के बाद ढही बिल्डिंग, 6 की दर्दनाक मौत
ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
CM विजय पर भड़के उदयनिधि स्टालिन, बोले- 'वह सिर्फ गाना गा रहे...'
CM विजय पर भड़के उदयनिधि स्टालिन, बोले- 'वह सिर्फ गाना गा रहे...'
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget