एक्सप्लोरर

हो जाइए तैयार, आसमान में अब एक की जगह दिखेंगे दो चांद, जाने क्या है इसके पीछे का रहस्य

धरती को एक नया चंद्रमा मिलने जा रहा है. इस नए चंद्रमा को 2024 PT5 नाम दिया गया है. यह क्षुद्रग्रह 29 सितंबर से 25 नवंबर के बीच पृथ्वी की परिक्रमा करेगा. नासा ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है.

Second Moon For Earth : अंतरिक्ष में आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है. जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. अगर हम आपसे कहें कि जल्द ही आपको आसमान में एक नहीं बल्कि दो चंद्रमा दिखाई देगें. क्या आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं? शायद न हो पर ऐसा होने वाला है. जल्द ही धरती को एक नया चंद्रमा मिलने जा रहा है, और ऐसा हम नहीं बल्कि खुद नासा की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया है. नासा के वैज्ञानिकों ने नए चंद्रमा का नाम 2024 PT5 रखा है. असल में नासा की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक एक क्षुद्रग्रह दो महीनों तक तक पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला है. इसी क्षुद्रग्रह को मिनी मून कहा जा रहा है. 

लोग कैसे देख सकेंगे मिनी मून को

छोटा और धुंधली चट्टानों के बने होने की वजह से इसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है. इसके अलावा घरेलू दूरबीन से ये दिखाई नहीं देगा. इस मिनी मून को सिर्फ खगोलीय उपकरणों से ही देखा जा सकता है. खगोलशास्त्रियों के मुताबिक इसे देखने के लिए एडवांस दूरबीन की जरूरत पड़ेगी. 

वहीं मिनी मून को लेकर अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के रिसर्च नोट्स में बताया गया है कि यह क्षुद्रग्रह 2024 PT5 29 सितम्बर (रविवार) से 25 नवंबर के बीच लगभग दो महीने तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा. उसके बाद ये अपने मूल गुरुत्वाकर्षण पर वापस लौट जाएगा. वहीं, नासा की गणना के अनुसार, लोग इस मिनी मून को 29 सितम्बर को देख सकेंगे.

इतने समय तक दिखाई देगा मिनी मून

स्पेस डॉट कॉम में दी गई जानकारी के अनुसार नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी होराइजन्स सिस्टम से उपलब्ध लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, 'क्षुद्रग्रह की तस्वीरें 29 सितम्बर को दोपहर 3.54 बजे (अमेरिका के स्थानीय समयानुसार) मिलनी शुरू होंगी और 25 नवम्बर को 11.43 पर यह दिखना समाप्त होगा.

ATLAS ने देखा सबसे पहले 

नासा के एस्टेरॉयड अलर्ट सिस्टम (ATLAS) ने इस क्षुद्रग्रह को सबसे पहले 7 अगस्त को देखा था. नासा के मुताबिक ये क्षुद्रग्रह 33 फीट (10 मीटर) चौड़ा है. यह क्षुद्रग्रह अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट से आता है, जो अंतरिक्ष चट्टानों का एक विविध समूह है, जो हमारे ग्रह के करीब सूर्य की परिक्रमा करता है.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget