एक्सप्लोरर

लीबिया के तट पर हुआ दर्दनाक हादसा, पाकिस्तानी प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 65 मौतों का अंदेशा

Libya News: लीबिया के तट के पास एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर एक नाव पलट गई है. इस नाव में कम से कम 65 यात्री सवार थे.

Libya News: लीबिया के तट के पास कम से कम 65 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई. यात्रियों में अधिकतर पाकिस्तानी थे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने सोमवार को इस्लामाबाद में यह जानकारी दी. 

विदेश कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'त्रिपोली स्थित हमारे दूतावास ने सूचित किया है कि लगभग 65 यात्रियों को ले जा रही एक नाव लीबिया के जाविया शहर के उत्तर-पश्चिम में मार्सा डेला बंदरगाह के पास पलट गई. 

 मृतकों की पहचान के लिए भेजी गई टीम

त्रिपोली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने मृतकों की पहचान में स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए तुरंत एक टीम जाविया अस्पताल भेज दी है. बयान में कहा गया, दूतावास पाकिस्तानी प्रभावितों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है. विदेश कार्यालय ने 65 यात्रियों में कुल पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या की पुष्टि नहीं की.  उसने कहा कि वह यात्रियों की राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए लीबिया में अधिकारियों के साथ काम कर रहा है.

जनवरी 2025 में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

इस ताजा घटना ने जनवरी 2025 में हुई एक ऐसे ही हादसे की दर्दनाक यादें ताजा कर दीं. कम से कम 86 यात्रियों को ले जा रही एक नाव, जिसमें 66 पाकिस्तानी नागरिक थे, मोरक्को के पास पलट गई थी. केवल 36 लोगों को ही बचाया जा सका. इस घटना में 50 यात्रियों की मौत हो गई थी.इस घटना के बाद, पाकिस्तान सरकार ने मानव तस्करों और उनके मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की. 

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इसमें शामिल अपराधियों और देश से लोगों के अवैध प्रवास में मदद करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करें. फरवरी 2025 के दौरान, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के कम से कम 35 अधिकारियों को पाकिस्तानी हवाई अड्डों से मानव तस्करी में उनके शामिल होने के लिए निलंबित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget