एक्सप्लोरर

चाड के दो शहरों में प्रदर्शन के दौरान कम से कम 60 लोगों की मौत, सुरक्षाबलों ने की गोलीबारी, लगा कर्फ्यू

60 People Died In Chad: अफ्रीकी देश चाड की राजधानी इन दिनों हिंसा की चपेट में है. देश के नेता का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत की खबर है.

Violence In Chad: मध्य अफ्रीकी देश चाड (Chad) की राजधानी एनजमीना (N’Djamena) में अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाए जाने का विरोध हो रहा है. विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है. गुरुवार को हुई हिंसा के बाद प्राधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया है.

चाड सरकार के प्रवक्ता अजीज महामत सालेह ने बताया कि राजधानी एनजमीना में हिंसा में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं. हालांकि, एनजमीना में सरकार विरोधी मार्च का आयोजन करने वालों ने सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 40 लोगों के मारे जाने की बात कही है. वहीं, चाड के दूसरे सबसे बड़े शहर मोउनदोउ के मुर्दाघर के एक अधिकारी के अनुसार, शहर में 32 अन्य प्रदर्शनकारी मारे गए हैं.

पिता की हत्या के बाद चुने गए अंतरिम नेता

डेबी बीते साल दशकों तक चाड की सत्ता संभालने वाले अपने पिता की हत्या के बाद अंतरिम नेता चुने गए थे. गुरुवार का प्रदर्शन उनके कार्यकाल का अब तक का सबसे हिंसक प्रदर्शन था. अप्रैल 2021 में देश के उत्तर में युद्ध के मैदान में चाड के सैनिकों से मिलने पहुंचे तत्कालीन राष्ट्रपति इदरिस डेबी इटनो की विद्रोहियों ने हत्या कर दी थी.

एनजमीना में भयावह स्थिति

एनजमेना के कुछ इलाकों में काले धुएं के गुबार देखे जा सकते हैं और दिन भर आंसू गैस के गोले दागने की आवाजें सुनी जा सकती हैं. कई सड़कों को बैरिकेड्स और जलते हुए टायरों से बंद कर दिया गया है. वहीं इलाकों में मौजूद अधिकांश दुकानदारों ने लूट की डर के चलते अपनी दुकानों को बंद रखा.

वहीं प्रधान मंत्री, सालेह केबज़ाबो ने एक संवाददाता सम्मेलन में मरने वालों की संख्या का विवरण दिया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बल आत्मरक्षा में काम कर रहे थे. नेशनल यूनियन फॉर डेमोक्रेसी एंड रिन्यूअल (यूएनडीआर) पार्टी के अध्यक्ष केबज़ाबो ने कहा, “आज जो हुआ वह बल से सत्ता पर कब्जा करने के लिए एक सशस्त्र लोकप्रिय विद्रोह है और इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय का सामना करना पड़ेगा.” वहीं विपक्षी दलों ने हिंसा में मरने वालों की संख्या लगभग 50 बताई है, हालांकि स्वतंत्र रूप से आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: Mexico Train: मैक्सिको में बड़ा ट्रेन हादसा, तेल टैंकर से टकराने के बाद आसपास के कई घरों में लगी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget