एक्सप्लोरर

रैंसमवेयर साइबर हमला सरकारों को भविष्य के खतरों को लेकर आगाह करने वाला: माइक्रोसाफ्ट

वाशिंगटन: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने कहा है कि दुनिया के कई देशों को प्रभावित करने वाले साइबर हमले ‘रैंसमवेयर’ को देखते हुए सरकारों को सतर्क हो जाना चाहिए. इस साइबर हमले से 150 से अधिक देशों में 2,00,000 इकाईयां प्रभावित हुई हैं.

सावधान: जानिए, Ransomware से बचने के टिप्स, अटैक को कैसे पहचानेंगे और तुरंत क्या करेंगे

माइक्रोसॉफ्ट के एक्सपी जैसे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले कंप्यूटर इस मालवेयर से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं. इसके प्रभावित होते ही कंप्यूटर की सभी फाइल लॉक हो जा रही हैं. इसकी पहचान सबसे पहले अमेरिकी खुफिया विभाग ने की.

समाचार चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) ने माइक्रोसाफ्ट को तीन महीने पहले इस बारे में सतर्क किया था. माइक्रोसाफ्ट ने स्थिति से निपटने के लिए एक उन्नत संस्करण जारी किया लेकिन कई उपयोगकर्ताओं ने इसे अबतक डाउनलोड नहीं किया.

सावधान: जानिए- साइबर हमले से बचने के उपाय, कंप्यूटर लॉग इन से पहले पढ़ लें

रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसाफ्ट के अध्यक्ष तथा मुख्य विधि अधिकारी ब्राड स्मिथ ने कल ब्लाग पर लिखा कि दुनिभर की सरकारों के लिये यह चेतावनी है और उन्हें इसको लेकर सतर्क हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कंपनियों, ग्राहकों तथा सरकार को साइबर हमलों से निपटने को लेकर साथ मिलकर काम करने की जरूरत है.

दुनिया भर में रेनसमवेयर वायरस ने मचाया कोहराम, जानें आप कैसे बच सकते हैं?

रैंसमवेयर एक ऐसा गड़बड़ी पैदा करने वाला साफ्टवेयर है जिससे प्रभावित होते ही कंप्यूटर की सभी फाइल लॉक हो जा रही हैं. साइबर अपराधी उपकरणों को ठीक करने के लिए 300 अमेरिकी डॉलर मूल्य की डिजिटल मुद्रा बिटक्वाइन की मांग कर रहे हैं. यह मालवेयर ई-मेल के जरिये फैलता है.

उल्लेखनीय है किसप्ताहांत तक इस रैंसमवेयर के जरिए रूस और ब्रिटेन समेत 100 से अधिक देशों के कंप्यूटर सिस्टम पर साइबर हमला किया गया है. यह अब तक के इतिहास का सबसे व्यापक तौर पर फैलने वाला रैंसमवेयर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस डगर मुड़ेगी नेतन्याहू की नाव? संसदीय चुनाव से पहले US-ईरान समझौते से लेबनान को लेकर बढ़ी इजरायल की चिंता
किस डगर मुड़ेगी नेतन्याहू की नाव? संसदीय चुनाव से पहले लेबनान को लेकर बढ़ी इजरायल की चिंता
‘हम वहीं से बातचीत के लिए तैयार, जहां वार्ता रुकी थी...’, यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर रूस का बड़ा बयान
‘हम वहीं से बातचीत के लिए तैयार, जहां...’, यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर रूस का बड़ा बयान
यूरोप में गर्मी का कहर, पेरिस में समय से पहले बंद हुआ एफिल टावर, फ्रांस में 18 लोगों की मौत
यूरोप में गर्मी का कहर, पेरिस में समय से पहले बंद हुआ एफिल टावर, फ्रांस में 18 लोगों की मौत
‘यूक्रेन में भारत नहीं भेजेगा शांति-सेना’, डोनाल्ड ट्रंप ने किससे और कब कही ये बात, जानें पूरी कहानी
‘यूक्रेन में भारत नहीं भेजेगा शांति-सेना’, डोनाल्ड ट्रंप ने किससे और कब कही ये बात, जानें पूरी कहानी

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget