एक्सप्लोरर

LATAM Airlines: उड़ान भरने के बाद हवा में पायलट की थम गई सांसे, मचा हड़कंप, जानें कैसे बची 271 पैसेंजर्स की जान

Pilot Dies In Flight Bathroom: मियामी से चिली जा रही एक कॉमर्शियल फ्लाइट के बाथरूम में गिरकर पायलट की मौत हो गई, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराइ गई.

Pilot Dies In Flight: मियामी से चिली की राजधानी सैंटियागो जा रही एक कॉमर्शियल फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट के बाथरूम में पायलट को लोगों ने बेहोशी की हालत में पाया. हादसे के वक्त एलएटीएएम (LATAM) एयरलाइंस की फ्लाइट में कुल 271 यात्री सवार थे. यह घटना उड़ान भरने के 3 घंटे बाद हुई. पायलट के बाथरूम में गिरने के बाद आनन फानन में विमान की पनामा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बीते रविवार (13 अगस्त) की है. जब एलएटीएएम एयरलाइंस की इस फ्लाइट को 56 वर्षीय पायलट इवान अंदाउर चला रहे थे. फ्लाइट के टोक्यूमेन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करते ही 2 डॉक्टर और नर्स की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका. प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने पाया कि पायलट की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है. 

मेडिकल इमरजेंसी के बाद भी नहीं बची जान 

इस घटना के बाद सोमवार (14 अगस्त) को एयरलाइन की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा. एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि LA505 जो मियामी से सैंटियागो जा रहा था, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के कारण पनामा के टोक्यूमेन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा. 

बाथरूम में बेहोश मिला पायलट 

एलएटीएएम (LATAM) एयरलाइंस ने पायलट की मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट को फिर से टेकऑफ से पहले कुल 271 यात्रियों को पनामा सिटी के होटलों में ठहराया गया. इस हादसे के बाद फ्लाइट मंगलवार (15 अगस्त) को पनामा सिटी से रवाना हुई और चिली की ओर अपनी उड़ान भरी.

फ्लाइट में सवार एक यात्री के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि विमान के उड़ने के 40 मिनट के बाद से ही इवान अंदाउर अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन जब वे बाथरूम में बेहोश हो गए तब इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला को-पायलट ने लिया. 

ये भी पढ़ें: US Gun Violence: नकली बंदूक समझ असली गन से खेल रहे थे नाबालिग, अचानक चली गोली और खेल-खेल में चली गई मासूम की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget