एक्सप्लोरर

ट्रंप के ट्वीट के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति ने रद्द किया अमेरिका दौरा

वाशिंगटन: मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिके पायना नीटो ने अमेरिका की अपनी पहले से तय यात्रा को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट के बाद गुरुवार को रद्द कर दी. जिसमें ट्रंप ने कहा था कि यदि मैक्सिको दोनों देशों की सीमा पर बड़ी दीवार को बनाने के लिए पैसे देना नहीं चाहता तो उन्हें वाशिंगटन की अपनी यात्रा रद्द कर देनी चाहिए.

 

पायना नीटो ने ट्विटर पर कहा कि ‘‘मैं अगले मंगलवार वाशिंगटन में ट्रंप के साथ निर्धारित कार्य बैठक में शामिल नहीं होउंगा.’’ पायना नीटो के फैसले से कुछ ही घंटों पहले ट्रंप ने ट्वीट किया था, ‘‘अगर मैक्सिको इस बेहद जरूरी दीवार को बनाने के लिए पैसे नहीं देना चाहता तो अच्छा होगा कि अगली बैठक रद्द कर दी जाए.’’ इससे पहले भी पायना नीटो ने सीमा पर दीवार के निर्माण के अमेरिका के फैसले की निंदा करते हुए दोहराया था कि मैक्सिको दीवार के निर्माण के लिए पैसे नहीं देगा. जबकि ट्रम्प ऐसा कह रहे थे कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मैक्सिको इसके लिए पैसे दे.  

पायना नीटो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को वाशिंगटन की यात्रा करने वाले थे.

 

पायना नीटो ने ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो संदेश में कहा था, ‘‘मैक्सिको दीवारों में विश्वास नहीं करता. मैंने बार बार कहा है कि मैक्सिको किसी भी दीवार के लिए पैसे नहीं देगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं दीवार को बनाने के लिए अमेरिका के फैसले पर अफसोस जताता हूं और उसे खारिज करता हूं.’’ पायना नीटो ने कहा कि वह ट्रम्प प्रशासन से मिलने के लिए वाशिंगटन पहुंचे अपने शीर्ष अधिकारियों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे और इस रिपोर्ट और देश के सांसदों के साथ की गयी बैठकों को ध्यान में रखकर अगला कदम उठाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget