एक्सप्लोरर

Health Crisis: अमेरिका में खसरे का खतरा : इस साल अब तक 300 से ज्यादा मामले दर्ज

United States: US और यूरोप में खसरे के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है. US में 301 मामले सामने आए हैं जबकि यूरोप में भी मामलों में दोगुना इजाफा हुआ है जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ी है.

Measles Outbreak: अमेरिका में खसरे के मामलों में तेजी देखी जा रही है. अब तक इस साल 301 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से अधिकांश मामले 15 अमेरिकी क्षेत्रों से रिपोर्ट किए गए हैं. अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 50 मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है और दो लोगों की मौत हो चुकी है. टेक्सास में जनवरी से खसरे के मामलों में बढ़ोतरी हुई है जहां शुक्रवार (14 मार्च) तक 259 मामलों की पुष्टि की गई थी जिनमें से 34 मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट हेल्थ सर्विसेज ने खसरे के मामलों के बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है. उनका कहना है कि ये अत्यधिक संक्रामक बीमारी अब तेजी से फैल रही है और आने वाले दिनों में इसके मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है. खसरा खांसने और छींकने से फैलता है और इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, लाल आंखें और शरीर पर लाल दाने शामिल हैं. गंभीर मामलों में ये बीमारी निमोनिया, दिमाग में सूजन (एन्सेफलाइटिस) और मौत की वजह बन सकती है.

खसरे से बचाव के उपाय 

सीडीसी के अनुसार खसरे से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है. एमएमआर (मीजल्स, मम्प्स, रूबेला) वैक्सीनेशन की दो डोज खसरे को रोकने में अत्यधिक प्रभावी मानी जाती हैं. ये वैक्सीन खसरे के मामलों की बढ़ोतरी को रोकने में सहायक साबित हो सकती हैं.

यूरोप में भी खसरे के मामले बढ़े

यूरोप में भी 2024 में खसरे के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. यहां 1,27,350 मामले सामने आए हैं जो 2023 की तुलना में दोगुने हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में 1997 के बाद खसरे के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. इन मामलों में से 40 प्रतिशत से ज्यादा पांच साल से कम उम्र के बच्चों में पाए गए हैं. अब तक 38 मौतों की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई मामलों में मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget