एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी के विशेष दूत के साथ होता है अच्छा व्यवहार', एस जयशंकर ने क्यों कही ये बात?

S Jaishankar On India America Relations: एस जयशंकर ने अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया और अतीत की नींव पर भविष्य के संबंधों की भी बात की.

S Jaishankar In US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उम्मीद जताई है कि ट्रंप के प्रशासन में भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे. इसके साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में मिले सम्मान को लेकर कहा कि पीएम मोदी के विशेष दूत के साथ व्यवहार भी अच्छा होता है.

अमेरिका में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के साथ स्वाभाविक रूप से बहुत अच्छा व्यवहार किया जाता है.” जयशंकर ने उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में उनका प्रतिनिधित्व किया. वे प्रधानमंत्री की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को लिखा गया एक पत्र भी लेकर गए थे.

‘भारत को शपथ ग्रहण में शामिल करने के लिए उत्सुक थे ट्रंप’

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "अगर मैं अपनी पूरी राय शेयर करना चाहूं तो मैं कहूंगा कि यह बहुत ही उत्सुकतापूर्ण था. यह बहुत स्पष्ट था कि ट्रंप प्रशासन भारत को उद्घाटन समारोह में उपस्थित रखने के लिए उत्सुक था. वे स्पष्ट रूप से द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं.”

‘पहले बनाई गई नींव पर मजबूत होंगे संबंध’

उन्होंने आगे कहा, “दूसरी बात, बैठकों में यह भी स्पष्ट था कि वे संबंधों की नींव पर निर्माण करना चाहेंगे, एक ऐसी नींव जिसे बनाने में पहले ट्रंप प्रशासन ने भी बहुत योगदान दिया था. उस समय राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने कई पहल कीं और हमने उन्हें कई मायनों में परिपक्व होते देखा है. और तीसरी धारणा यह थी कि क्वाड के संबंध में एक बहुत ही मजबूत भावना थी कि वर्तमान प्रशासन भी क्वाड को आगे बढ़ाने, इसकी गतिविधियों को तेज करने की हमारी इच्छा का जवाब देगा."

उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के अलावा, जयशंकर ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की. यह बैठक विदेश मंत्री के रूप में रुबियो की पहली द्विपक्षीय मुलाकात थी, जिसमें दोनों देशों की रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया. उन्होंने क्षेत्रीय चिंताओं और अमेरिका-भारत साझेदारी को गहरा करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें: 'मैं रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन...', डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया पुतिन को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget