एक्सप्लोरर

'मैं रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन...', डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया पुतिन को अल्टीमेटम

Donald Trump On Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को अल्टीमेटम दे दिया है.

Donald Trump Ultimatum To Vladimir Putin: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. जिसमें अवैध प्रवासियों से लेकर पनामा नहर तक के कई फैसले शामिल हैं. ताजा घटनाक्रम में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अल्टीमेटम दे दिया है कि वो रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन रूस नहीं मानता है तो उस पर और सख्ती भरा रुख अख्तियार किया जा सकता है.  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (22 जनवरी, 2025) को संकेत दिया कि अगर व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत रास्ता नहीं अपनाते हैं तो रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. उन्होंने ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता. मैं रूसी लोगों से प्यार करता हूं और राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरे संबंध हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं और यह सब कट्टरपंथी वामपंथियों के झांसे के बाद है.”

'अब समझौता करो और इस युद्ध को रोको'

उन्होंने आगे कहा, "हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में हमारी जीत में मदद की थी, जिसमें लगभग 60,000,000 लोगों की जान गई थी. यह सब कहने के बाद मैं रूस, जिसकी अर्थव्यवस्था विफल हो रही है और राष्ट्रपति पुतिन पर बहुत बड़ा उपकार करने जा रहा हूं. अब समझौता करो और इस बेतुके युद्ध को रोको! यह और भी बदतर होने जा रहा है."

'अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ये युद्ध शुरू ही नहीं होता'

उन्होंने आगे कहा, "अगर हम जल्द ही कोई सौदा नहीं करते हैं तो मेरे पास रूस की ओर से संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली किसी भी वस्तु पर उच्च स्तर के कर, शुल्क और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. चलो इस युद्ध को खत्म कर देते हैं, जो अगर मैं राष्ट्रपति होता तो कभी शुरू ही नहीं होता! हम इसे आसान तरीके से या कठिन तरीके से कर सकते हैं और आसान तरीका हमेशा बेहतर होता है. अब सौदा करने का समय आ गया है. अब और जान नहीं जानी चाहिए!!!"

ये भी पढ़ें: ट्रंप के इस कदम ने कर दिया बड़ा इशारा, भारत के साथ रिश्ते होंगे मजबूत! जानें इसके मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
Explained: इस देश में लगी स्मार्ट चश्मा पहनने पर रोक, क्या भारत को भी है सख्त कानून की जरूरत?
Explained: इस देश में लगी स्मार्ट चश्मा पहनने पर रोक, क्या भारत को भी है सख्त कानून की जरूरत?
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बवाल के बीच किया बड़ा दावा, बोले- 'इस्लाम...'
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बवाल के बीच किया बड़ा दावा, बोले- 'इस्लाम...'
Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget