एक्सप्लोरर

अमेरिका में एक और बड़ा हमला, न्यूयॉर्क नाइट क्लब में गोलीबारी, 11 घायल

न्यूयॉर्क नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में कम से कम 11 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

New York Night Club Shooting: अमेरिका के न्यू आर्लिन्स में दिल दहला देने वाली घटना के बाद एक और हमला हो गया है. इस बार न्यूयोर्क के एक नाइट क्लब में हमलावर ने 11 लोगों को गोली मार दी है. amny.com की  रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी क्वींस के अमज़ूरा नाइट क्लब में हुई. 1 जनवरी को रात करीब 11:45 बजे अमज़ूरा इवेंट हॉल के पास गोलीबारी हुई.

गोलीबारी में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका ईलाज किया जा रहा है. वहीं घटना के बाद इवेंट हॉल के पास  NYPD की यूनिट जमा हो गई है और घटनास्थल की जांच कर रही है. सिटीजन ऐप की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी में शामिल दो संदिग्ध अभी भी फरार हैं.

गोलीबारी के बाद मचा हड़कंप
अमेजुरा इवेंट हॉल जमैका लॉन्ग आइलैंड रेल रोड स्टेशन से कुछ ब्लॉक की दूरी पर स्थित है. जहां रात करीब 11:45 बजे ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी, जिसके बाद हड़कंप मच गया. इस दौरान कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आईं. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) स्थिति को संभालने के लिए तुरंत मौके पर पहुंची और साथ ही SWAT टीमों को तैनात किया गया. उन्होंने आसपास के रास्तों को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं की है.

घर में जाकर तलाशी ले रही पुलिस
न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY)  और अन्य स्थानीय एजेंसियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद कर रही है. इसके अलावा पुलिस आस-पास के घर में जाकर तलाशी ले रही है और घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए  सीसटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

सेंट्रल न्यू ऑरलियन्स की घटना
नाइट क्लब से जुड़ी घटना उसी दिन हुई जब नए साल के दिन सेंट्रल न्यू ऑर्लियंस  में एक गाड़ी ने भीड़ को कुचल दिया जिसमें 15 लोग मारे गए और 30 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. NBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया, जिसकी पहचान 42 वर्षीय शम्सुद दीन जब्बार के रूप में की गई.

ये भी पढ़ें: 'गाड़ी पर था इस्लामिक स्टेट का झंडा', न्यू ऑर्लियंस हमले को अंजाम देने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के बारे में FBI ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget