एक्सप्लोरर

Maldives Politics: मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ खुफिया रिपोर्ट लीक, बढ़ सकती है मुश्किलें

Maldives Politics: स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह राजनीतिक तूफान तब आया जब 'हसन कुरुसी' नाम के हैंडल से एक्स प्लेटफॉर्म पर एक खुफिया रिपोर्ट शेयर की गई.

Maldives Politics: मालदीव में संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. मुइज्जू के कथित भ्रष्टाचार की लीक हुई खुफिया रिपोर्ट को लेकर विपक्षी दल हमलावर है. विपक्ष मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग कर रहा है. दूसरी तरफ मुइज्जू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. रविवार को मालदीव में संसदीय चुनाव है, ऐसे में विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) और मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) एक दूसरे पर हमलावर हैं.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह राजनीतिक तूफान तब आया जब 'हसन कुरुसी' नाम के हैंडल से एक्स प्लेटफॉर्म पर एक खुफिया रिपोर्ट शेयर की गई. इस रिपोर्ट में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) की तरफ से तैयार मालदीव मोनेटरी अथॉरिटी और मालदीव पुलिस सर्विस से जुड़े कुछ कागज थे, जिसमें कथित तौर पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भ्रष्टाचार का जिक्र है. 

लेन-देन को छुपाने का आरोप
मालदीव रिपब्लिक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, इन खुफिया दस्तावेजों में साल 2018 की घटनाओं का जिक्र है. इनमें मोहम्मद मुइज्जू के पर्सनल बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने में अनियमितताओं का दावा किया गया है. इन दस्तावेजों में स्पष्ट तौर पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े 10 बिंदुओं में पर ध्यान केंद्रित किया गया है. इसमें कहा गया है कि 'लेनदेन को छिपाने के लिए राजनीतिक प्रभाव का प्रयोग किया गया है और कॉर्पोरेट संस्थाओं के जरिए फंड की वास्तविकता को छुपाने का प्रयास किया गया है.'

जांच में सहयोग की मांग
इस खुफिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद मालदीव में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया. राजनीतिक लोग सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट को पोस्ट करके तरह-तरह की टिप्पणी करना शुरू कर दिए, जिसके बाद एमडीपी और पीएनएफ दोनों पार्टियों ने मामले की जांच करने की मांग की है. दूसरी तरफ मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति जमील अहमद ने लीक हुई खुफिया रिपोर्ट को दोबारा से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और शासन के सभी स्तरों पर जवाबदेही की आवश्यकता की बात कही. साथ ही इस कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की मांग की.

मुइज्जू ने आरोपों पर क्या कहा?
मालदीव प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रमुख सदस्य जमील ने मुइज्जू पर उनकी महत्वाकांक्षी योजना रास माले विकास परियोजना में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. जमील ने मोहम्मद मुइज्जू से कहा है कि इन आरोपों की स्वतंत्र जांच में उनको सहयोग करना चाहिए. दूसरी तरफ मोहम्मद मुइज्जू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, विपक्ष उनको फंसाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे. मुइज्जू ने कहा कि विपक्ष उनके खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का सबूत नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस समय हतासा की स्थिति में है, ऐसे में मनगढंत रिपोर्ट बनाकर शेयर की जा रही है. 

यह भी पढ़ेंः Israel Iran War: आर-पार के मूड में है इजरायल, कैबिनेट मीटिंग में दे दी ईरान के खिलाफ हमले की मंजूरी, यह है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ

Embed widget