एक्सप्लोरर

Malaysia: मलेशिया में अनिवार्य सज़ा-ए-मौत पर लग सकती है रोक, संसद ने कानूनी सुधारों को दी मंजूरी

Malaysia Death Penalty: मलेशिया की संसद में पारित किए गए व्यापक कानूनी सुधारों में मौत की सजा वाले अपराधों की संख्या में भी कटौती की गई है. अभी यहां मृत्युदंड की सजा सुनाई जाती है.

Malaysia: मलेशिया की संसद ने सोमवार को अनिवार्य मृत्युदंड को खत्म करने और कुछ अपराधों के लिए अनिवार्य मौत की सजा को हटाने के लिए कानूनी सुधारों को मंजूरी दे दी है. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से इस मुद्दे को लेकर चर्चा चल रही थी. अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही संसद में इस मुद्दे पर नया प्रस्ताव पास किया जाएगा .

मलेशिया की संसद में पारित किए गए व्यापक कानूनी सुधारों में मौत की सजा वाले अपराधों की संख्या में भी कटौती की गई है. साथ ही न्यायाधीशों को अलग-अलग अपराध के हिसाब से वैकल्पिक सजा सुनाने की अनुमति देने पर सहमति दी गई है. हालांकि अभी ये कानून मलेशिया की संसद के निचले सदन पारित किए गए हैं. 

1341 कैदियों को होनी है मौत की सजा 

सोमवार को पारित संशोधनों के तहत, मौत की सजा के विकल्पों में कोड़े मारना और 30 से 40 साल के बीच कारावास शामिल है. बता दें कि मलेशिया में मौत की सजा पाने वाले 1341 कैदी हैं. नए कानून के मुताबिक 90 दिनों के भीतर इनकी सजा की समीक्षा की जाएगी. आजीवन कारावास की सजा, जो कि मलेशियाई कानून के अनुसार 30 वर्ष निर्धारित है, वे बरकरार रहेगी. 

कानूनी सुधार के बाद कुछ गंभीर अपराधों के विकल्प के रूप में मौत की सजा को भी हटा दिया जाएगा, जैसे मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या और आतंकवाद सहित 11 गंभीर मामलों में दोषी पाए जाने पर पहले मौत की सजा सुनाई जाती थी लेकिन अब इन पर रोक लग जाएगी. हालांकि न्यायाधीशों ने असाधारण मामलों में मृत्युदंड देने का विवेकाधिकार बरकरार रखा है. 

उप कानून मंत्री ने क्या कहा 

उप कानून मंत्री रामकरपाल सिंह ने कहा कि मृत्युदंड एक अपरिवर्तनीय सजा है जो अपराध के लिए एक प्रभावी निवारक नहीं रही है. बिल पर संसदीय बहस को खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि मौत की सजा के नतीजे के कुछ भी फायदे देखने को नहीं मिले हैं. मलेशिया का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कुछ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों ने मृत्युदंड के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है. 

53 देशों में है मौत की सजा सुनाने का प्रावधान 

बताते चलें कि मलेशिया में अभी मृत्युदंड की सजा सुनाई जाती है. मलेशिया की तरह दुनिया भर में कुल 53 देश हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मलेशिया में 1992 और 2018 के बीच करीब 1,318 कैदियों को फांसी दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: India US Exercise: भारत-अमेरिका की वायुसेनाएं करेंगी युद्धाभ्यास, 10 अप्रैल से यहां गरजेंगे इंडियन एयरफोर्स के रूसी लड़ाकू विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget