एक्सप्लोरर

Malaysia Landslide: अवैध रूप से चल रही कैंपसाइट पर भूस्खलन, 21 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

Malaysia News: मलेशिया में भूस्खलन की आपदा में 90 से ज्यादा लोग फंसे लेकिन उनमें से 61 लोग सुरक्षित निकल आए. 15 लोगों की लापता होने की सूचना दी गई है.

Malaysia Landslide: मलेशिया में भूस्खलन से 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं. प्राकृतिक आपदा की यह घटना शुक्रवार (16 दिसंबर) को राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) की सीमा से सटे सेलांगोर (Selangor) राज्य एक हिस्से में तड़के 3 बजे हुई. एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि भूस्खलन अवैध रूप से संचालित की जा रही एक कैंपसाइट (तंबू लगाने का स्थान) पर आया. इस भूस्खलन स्थल पर पुलिस ने शनिवार को पुष्टि की कि दो और शव बरामद किए गए हैं. बचावकर्ताओं ने कहा, पांच बच्चों और 12 महिलाओं समेत अब तक कुल 21 शव बरामद किए गए हैं.

 

अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ी का एक हिस्सा उसी खेत में जा गिरा, जो कैंपसाइट का संचालन कर रहा था. कैंपसाइट के संचालन के लिए लाइसेंस नहीं लिया गया था. टेंट में बच्चों-महिलाओं समेत लोग सो रहे थे. जीवित और दबे हुए लोगों को निकालने के लिए भूस्खलन जनित मलबे और गिरे हुए पेड़ों को हटाकर छानबीन की गई. इसके बाद आपदा का शिकार हुए लोगों की संख्या बताई गई. रिपोर्ट के मुताबिक, दमकल और बचाव विभाग ने बताया कि आपदा में जान गंवाने वालों में तीन बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं.

ठीक इस जगह हुआ भूस्खलन

कुआलालंपुर के उत्तर में बटांग काली में तकरीबन 50 किलोमीटर दूर, जेंटिंग हाइलैंड्स के लोकप्रिय पहाड़ी इलाके में यह आपदा हुई. यह इलाका खूबसूरत झरनों और रिजार्ट्स के साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. 

दमकल और बचाव विभाग के मुताबिक, पहाड़ी पर करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर भूस्खलन हुआ और उसका मलबा लगभग एक एकड़ क्षेत्र में बिखर गया. मलेशिया के प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री निक नाजमी निक अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि करीब 4,50,000 घन मीटर मिट्टी वाली जगह ढह गई.

आपदा प्रबंधन और पुलिस ने दी ये जानकारी

रिपोर्ट में बताया गया है कि मलेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, भूस्खलन में 94 लोग फंस गए थे लेकिन 61 सुरक्षित निकल आए और 15 लोग लापता हैं. स्वास्थ्य मंत्री जालिहा मुस्तफा ने बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं.

जिला पुलिस प्रमुख सुफियान अब्दुल्ला ने बताया कि सभी मृतक मलेशियाई हैं, जिनमें पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में करीब 400 कर्मियों को लगाया गया.

आपदा में भाई खोने वाली महिला पर्यटक ने बताई आपबीती

22 वर्षीय महिला पर्यटक लिन जुआन ने मीडिया को बताया कि आपदा में उसने अपना एक भाई हमेशा के लिए खो दिया और दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जुआन ने कहा, ''मुझे गड़गड़ाहट की तेज आवाज सुनाई दी लेकिन वहां चट्टानें गिर रही थीं.''

महिला पर्यटक ने बताया, ''हमारे चारों ओर मिट्टी गिर रही थी, हमें लगा तंबू गिर रहा है, मैं और मेरी मां रेंगकर बाहर निकलने और खुद को बचाने में सफल रहे.''

यह भी पढ़ें- Malaysia: कपड़े और बच्चों को लेकर महिलाओं पर नई पाबंदी, नियम तोड़ने पर हो सकती है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget