एक्सप्लोरर

Earthquake Afghanistan: भूकंप से तबाही झेल रहे अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 6.3 मैग्नीट्यूड के झटके किए गए महसूस

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान के हेरात शहर में भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है बीते दिनों वहां आए भूकंप से लगभग 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जोकि डराने वाला आंकड़ा है.

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचा रखी है. बुधवार (11 अक्टूबर 2023) तड़के अफगानिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में कई झटके महसूस किए गए. इन झटकों की तीव्रता 6.3 मैग्नीट्यूड थी.अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.3 मैग्नीट्यूड थी और यह हेरात प्रांत की राजधानी से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर आया था. 

अफगानिस्तान में बीते हफ्ते शनिवार (7 अक्टूबर 2023) को आए भूकंप ने अब तक 3 हजार से अधिक जानें ले लीं हैं. सैन्य हस्तांतरण के जरिए अफगानिस्तान पर शासन कर रही सरकार ने भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में पुष्टी की है. तालिबान का कहना है कि वहां पर आया हुआ ये भूकंप दो दशकों का सबसे भीषण भूकंप है. 

घनी आबादी का शहर है हेरात
हेरात आबादी के लिहाज से अफगानिस्तान का चौथा बड़ा शहर है. बीते दिनों शनिवार को जब भूकंप आया तो एक बड़ी आबादी इस भूकंप से प्रभावित हुई. एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र हेरात से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में मौजूद था. भूकंप आने के बाद भले ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया गया लेकिन बावजूद इससे काफी तबाही हुई. 

तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान ने बताया कि मरने वालों की संख्या शुरू में बताई गई संख्या से अधिक होने की संभावना है, भूकंप से कई गांव नष्ट हो गए हैं और सैकड़ों नागरिक मलबे में फंसे हुए हैं. उन्होंने इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए तत्काल मदद मांगी है. रेयान ने कहा, '2,060 मृतकों के अलावा, 1,240 लोग घायल हुए हैं और 1,320 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं.'

यूनिसेफ और तालिबान ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
आपदा के तुरंत बाद राहत और मेडिकल ऑपरेशन चलाने के लिए सैन्य और रेड क्रिसेंट जैसे गैर-लाभकारी संगठनों की कम से कम एक दर्जन टीमें शामिल थीं. यूएन ने दुर्घटना से प्रभावित क्षेत्रीय अस्पताल में एंबुलेंस और हेल्थ कल्संटेंट को भेजा. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने हेरात क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सा तंबू स्थापित किए हैं और वह पहले ही 300 से अधिक रोगियों का इलाज कर चुके हैं.

ये भी पढे़ं: GaganYaan Update: अंतरिक्ष में इंसान भेजने की तैयारियां पूरी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कब लॉन्च होगा मिशन गगनयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
चीन-रूस नेवी की ताकत देख सिहर उठेगी दुनिया, संयुक्त अभ्यास का आगाज, आसमान से समंदर तक दिखाएंगे ताकत
चीन-रूस नेवी की ताकत देख सिहर उठेगी दुनिया, संयुक्त अभ्यास का आगाज, आसमान से समंदर तक दिखाएंगे ताकत
जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
नाटो समिट से पहले इजरायल की ट्रंप से बड़ी अपील, नेतन्याहू बोले- तुर्की को F-35 न बेचे अमेरिका
नाटो समिट से पहले इजरायल की ट्रंप से बड़ी अपील, नेतन्याहू बोले- तुर्की को F-35 न बेचे अमेरिका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget