एक्सप्लोरर

London Plane Crash: लंदन के साउथएंड एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, टेक ऑफ करते ही बना आग का गोला

London Plane Crash Video: बी200 सुपरकिंग एयर विमान लंदन के साउथएंड एयरपोर्ट से नीदरलैंड के लेलिस्टैड के लिए उड़ान भरने वाला था. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में कितने लोगों की मौत हुई.

लंदन के साउथएंड एयरपोर्ट पर रविवार (13 जुलाई, 2025) को एक विमान क्रैश हो गया. यह विमान रनवे से टेकऑफ करने के कुल ही पलों के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हवाई अड्डे पर इस विमान के क्रैश होने के बाद चश्मदीदों ने आसमान में आग के गोले को उठता हुआ देखा.

दुर्घटनाग्रस्त विमान Beech B200 सुपरकिंग एयर था, जो लंदन के साउथएंड एयरपोर्ट से नीदरलैंड के लेलिस्टैड के लिए उड़ान भरने वाला था. इस विमान के अनुमानित उड़ान का समय दोपहर 3:45 बजे था.

दुर्घटनाग्रस्त बीच बी200 सुपरकिंग एयर, एक ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप वाला विमान है. यह करीब 12 हवाई यात्रियों को ले जाने में सक्षम होता है. हालांकि, दुर्घटना के समय प्लेन में कितने लोग सवार थे, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं, कई चश्मदीदों ने कहा कि उन्होंने साउथएंड एयरपोर्ट पर रविवार (13 जुलाई, 2025) को करीब शाम चार बजे बहुत बड़ा आग का गोला देखा.  

रनवे से 40 मिनट पहले एक अन्य विमान ने भरी थी उड़ान

वहीं, ESN Report ने इस विमान दुर्घटना के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अभी-अभी साउथएंड एयरपोर्ट पर एक बीचक्राफ्ट विमान को टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होते हुए देखा. एयरपोर्ट पर यह घटना उस समय हुई जब लगभग 40 मिनट पहले एक सेसना विमान ने भी रनवे ने उड़ान भरी थी. विमान में सवार लोगों के लिए हम संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. यह दुर्घटना बेहद दुखद है. हम कुछ ही समय पहले विमान के क्रू सदस्यों को हाथ हिलाकर अलविदा कर रहे थे.”

विमान दुर्घटना पर बोले साउथएंड वेस्ट एंड लेह के सांसद

वहीं, साउथएंड वेस्ट एंड लेह के सांसद डेविड बर्टन-सैंपसन ने इस विमान दुर्घटना को लेकर अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया. सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं साउथएंड एयरपोर्ट पर हुए विमान दुर्घटना के बारे में जानता हूं. कृपया उस स्थान से दूर रहें और सभी आपातकालीन सेवाओं को उनका काम करने दें. मेरी संवेदनाएं दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं.

यह भी पढ़ेंः हेलीकॉप्टर की तरह लैंडिंग, शॉर्ट टेक ऑफ... गेमचेंजर है अमेरिका का F-35B फाइटर जेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget