एक्सप्लोरर

Lebanon Crisis: मध्य-पूर्व का 'पेरिस' कहा जाने वाला देश लेबनान आज क्यों बर्बादी की कगार पर है?

Lebanon Economy Collapse: लेबनान में राजनीतिक व्यवस्था (Lebanon Political Crisis) चरमराने के साथ ही देश के बैंकों की स्थिति भी बदहाल होती गई. आर्थिक तंगी और महंगाई (Inflation) से आज लोग परेशान हैं.

Lebanon Economic Crisis: मध्य-पूर्व का 'पेरिस' कहा जाने वाला लेबनान भी आज दुनिया के कई देशों की तरह आर्थिक बदहाली का शिकार है. देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहद ही खराब होती जा रही है. करेंसी (Lebanon Currency) की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है. देश की मुद्रा की कीमत 90 फीसदी तक नीचे गिर गयी है. महंगाई आसमान (Lebanon Inflation) छू रही है और लोगों की परेशानी और बढ़ती जा रही है.

लेबनान में संकट (Lebanon Economic Crisis) गहराने के पीछे की बड़ी वजह देश में कई सालों से पनप रहे भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन को माना जा रहा है.

क्यों बर्बादी की कगार पर है लेबनान?

लेबनान में पिछले कुछ सालों में भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है और सरकार आर्थिक मैनेजमेंट की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर पाई. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान की ज्यादातर जनता मौजूदा वक्त में भीषण गरीबी की चपेट में है. लेबनान में सिर्फ अर्थव्यवस्था की स्थिति ही नहीं बिगड़ी है, बल्कि राजनातिक व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराती नजर आती है. सियासी दलों के बीच गतिरोध इतना अधिक है कि कार्यवाहक राष्ट्रपति से ही सरकार चल रही है.

कभी कहलाता था मध्य-पूर्व का 'पेरिस'

लेबनान की राजधानी बेरूत को पहले काफी विकसित शहर माना जाता था. बताया जाता है कि बेरूत एक वक्त में इतना अधिक एलीट (संभ्रांत वर्ग वाला) और सुंदर शहर था कि उसे लोग मध्य-पूर्व का 'पेरिस' कहते थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1960 के दशक में बेरूत की सड़कें काफी विकसित थीं. एक समय में इस शहर की सुंदर और चौड़ी सड़क पर लोगों की भीड़ जमा रहती थी लेकिन 1970 के दशक में गृह-युद्ध का दौर शुरू हुआ जिसने देश को बर्बाद करना शुरू कर दिया.

कैसे शुरू हुआ बदहाली का दौर?

लेबनान (Lebanon) की सत्ता पर नियंत्रण बनाने के लिए मुस्लिम और ईसाई समुदायों के बीच संघर्ष छिड़ गया. इस जंग में इजरायल और सीरिया ने भी हिस्सा लिया. हजारों की संख्या में लोग मारे गए और लेबनान के कई इलाके तबाह हो गए. संघर्ष खत्म होने के बाद गृह युद्ध में लड़ने वाले लोग ही नेता बन गए और सत्ता पर कब्जा जमाया. संसाधनों की बंदरबांट होने लगी और इसके बाद लेबनान में आर्थिक बदहाली (Lebanon Economic Crisis) का दौर भी शुरू हो गया. 

साल 2020 में लेबनान के बेरूत बंदरगाह के गोदामों में रखे भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट होने के बाद शहर तहस नहस हो गया था. इसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे.  

ये भी पढ़ें:

Ukraine War: यूक्रेन में खूनी जंग और तेज, रूसी मिसाइल हमले से अपार्टमेंट का हिस्सा ढहा- 12 की मौत, देखें तबाही का VIDEO

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget