एक्सप्लोरर

दुनिया के इस मुस्लिम देश में मिले एलियन के निशान! 8000 साल पुरानी अजीबो गरीब सिर वाली खोपड़ी ने चौंकाया एक्सपर्ट का दिमाग

कुवैत में खुदाई के दौरान 8000 साल पुरानी मिट्टी की सिर की आकृति मिली है, जो उबैद काल की है. इस अद्भुत खोज ने पुरातत्वविदों को हैरान कर दिया है और इसे एलियन से जोड़ने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं.

Alien News: कुवैत के सुबिया क्षेत्र में खुदाई के दौरान एक अनोखी और रहस्यमयी मिट्टी की  बनी सिर की आकृति मिली है, जो करीब 8000 साल पुरानी मानी जा रही है. इस खोज ने आर्कियोलॉजिस्ट और रिसर्चरों को चौंका दिया है. वारसॉ यूनिर्वसिटी और कुवैती-पोलिश ऐतिहासिक मिशन के अनुसार यह आकृति बहरा-1 नामक आर्कियोलॉजिस्ट स्थल पर मिली है, जो अरब प्रायद्वीप में सबसे पुरानी और बड़ी ज्ञात बस्तियों में से एक है.

यह सिर आकृति प्राचीन मेसोपोटामिया के उबैद काल की है, जो कांस्य युग से पहले का समय है. आर्कियोलॉजिस्ट का मानना है कि यह कलाकृति छठी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के दौरान बनाई गई थी. आकृति में लंबी खोपड़ी, तिरछी आंखें और चपटी नाक है, जो इसे अनोखा बनाती है. इस आकृति की विशेषताएं इसे उस समय की अन्य उबैद मूर्तियों से अलग करती हैं.

एलियन से जुड़ी अटकलें
इस आकृति को लेकर कई लोग इसे एलियन से जोड़ रहे हैं. उनका मानना है कि अगर यह कलाकृति एलियन से जुड़ी है, तो यह साबित हो सकता है कि सात से आठ हजार साल पहले धरती पर एलियन भी मौजूद थे. हालांकि, इन अटकलों को वैज्ञानिक रूप से साबित करने के लिए अभी और शोध की आवश्यकता है.

बहरा-1 स्थल की महत्ता
बहरा-1 स्थल, जहां यह आकृति मिली है. अरब नवपाषाण समाजों और मेसोपोटामिया से अनातोलिया तक फैली उबैद संस्कृति के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को समझने के लिए महत्वपूर्ण स्थल है. यह स्थल प्राचीन मिट्टी के बर्तनों के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है. खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तनों में पौधों के निशान भी मिले हैं, जो इस क्षेत्र की प्राचीन सभ्यता के बारे में नई जानकारी प्रदान कर सकते हैं.

आर्कियोलॉजिस्ट की प्रतिक्रिया
डॉक्टर रोमन होवसेपियन ने इस खोज पर कहा कि शुरुआती विश्लेषणों से स्थानीय मिट्टी के बर्तनों में जंगली पौधों के निशान मिले हैं. यह खोज बहरा-1 के महत्व को और बढ़ा देती है और यह क्षेत्र सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अध्ययन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में उभरता है.

ये भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भीषण आग, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर, राष्ट्रपति बाइडेन ने आर्थिक मदद की घोषणा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget