एक्सप्लोरर

Video: विदेश मंत्री जयशंकर के लंदन पहुंचते ही उपद्रवियों ने किया हंगामा, लगाए 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे

Khalistani Protests: विदेश मंत्री जयशंकर 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने चैथम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया.

Khalistani Supporters Protest In London: विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं. यहां पर खालिस्तानी उपद्रवियों ने एक बार फिर सारी हदें पार कर दी. खालिस्तानी उपद्रवियों ने लंदन में चैथम हाउस के बाहर जमकर उत्पात मचाया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस दौरान यहां पर एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को चैथम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया, जहां विदेश मंत्री जयशंकर ने एक चर्चा में भाग लिया था. इमारत के बाहर प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए. 

विदेश मंत्री कर चुके हैं कई अहम बैठक 

ब्रिटेन की अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर, विदेश सचिव डेविड लैमी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठकें की हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 5 मार्च को लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और पीपल टू पीपल एक्सचेंज बढ़ाने पर चर्चा की.

बैठक के बाद जयशंकर ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज टेन डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात करके बहुत खुशी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी. द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा की. प्रधानमंत्री स्टारमर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को भी साझा किया.

9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड की यात्रा पर हैं विदेश मंत्री 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान वह दोनों देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देने के लिए चर्चा करेंगे. आयरलैंड में, जयशंकर अपने आयरिश समकक्ष साइमन हैरिस और भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि भारत और आयरलैंड के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक संबंधों और बढ़ती आर्थिक भागीदारी के कारण मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं.

(इनपुट आईएएनएस के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget