एक्सप्लोरर

फिर शर्मसार हुआ कनाडा! ट्रूडो के झूठे आरोप की खुल गई पोल, कनिष्क बम विस्फोट के आरोपियों ने कर दिया बड़ा खुलासा

Air India Kanishka Blast: 1985 के एयर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट मामले में बरी हो चुके रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या में शामिल टान्नर फॉक्स और जोस लोपेज़ को ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है.

Air India Kanishka Blast: 1985 के एयर इंडिया फ्लाइट 182 बम विस्फोट के मामले में बरी किए गए शख्स रिपुदमन सिंह मलिक की 14 जुलाई, 2022 को ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या कर दी गई थी. अब ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट में टान्नर फॉक्स और जोस लोपेज ने मलिक की हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया है. अब मामले पर कोर्ट 31 अक्टूबर को सजा सुनाएगी. माना जा रहा दोनों दोषियों को कम से कम 20 साल की जेल ही सकती है. ॉ

वहीं इस घटना में दोनों आरोपियों के आरोप कबूल करने और अदालत द्वारा उन्हें दोषी करार देने के बाद देश के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का बड़ा झटका लगा है. वो जहां भारत पर निज्जर की हत्या का दोष लगा रह थे, अब उन्हीं नागरिक ने मलिक की हत्या का दोष कबूल कर लिया है.

वकीलों के अनुसार, मलिक की हत्या के पीछे आर्थिक उद्देश्य थे. लेकिन हत्यारों को किसने काम पर रखा और क्यों, यह अभी भी एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है. मलिक के परिवार का मानना है कि जांच पूरी नहीं हुई है और उन्होंने न्याय की मांग जारी रखा है.

मामले पर लोपेज की वकील ग्लोरिया एनजी ने कहा कि क्राइम के पीछे पैसा सबसे बड़ा कारण हो सकता है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे मुख्य अपराधी कौन से लोग थे और क्या उनकी मृत व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत विवाद था. अदालत के दस्तावेजों के हवाले से कहा कि हत्या के पीछे कई पक्ष हो सकते हैं जिन्होंने इस हत्या की योजना बनाई थी और हत्यारों को काम पर लगाया था.  

एयर इंडिया फ्लाइट 182 बम विस्फोट और मलिक की भूमिका
रिपुदमन सिंह मलिक का नाम सबसे पहले 1985 में एयर इंडिया फ्लाइट 182 बम विस्फोट से जुड़ा था. इस हमले में 329 लोगों की जान गई थी. इसे कनाडा के इतिहास का सबसे भयानक आतंकवादी हमला माना जाता है. 2005 में मलिक और उनके सह-आरोपी अजायब सिंह बागरी को पर्याप्त सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया गया था, लेकिन बम विस्फोट से जुड़े विवाद और सवाल कभी पूरी तरह खत्म नहीं हुए .

परिवार की प्रतिक्रिया और न्याय की मांग
रिपुदमन सिंह मलिक के परिवार ने फॉक्स और लोपेज़ से जुड़े मामले में मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. एक ओर उन्होंने न्याय की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना, लेकिन दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हत्या के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल जाता, तब तक उन्हें पूरी संतुष्टि नहीं मिलेगी. परिवार ने जांच को गहराई से करने की मांग की है ताकि न्याय की पूरी तस्वीर सामने आ सके.

ये भी पढ़ें: India-Canada Row: कनाडा की एक और काली करतूत! ट्रूडो के अधिकारियों ने अमेरिकी अखबार को बताई थी भारत से संबंधित खुफिया बातें, रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget