एक्सप्लोरर

India-Canada Row: कनाडा की एक और काली करतूत! ट्रूडो के अधिकारियों ने अमेरिकी अखबार को बताई थी भारत से संबंधित खुफिया बातें, रिपोर्ट में दावा

India-Canada: कनाडाई पुलिस Royal Canadian Mounted Police (RCMP) ने भारत के एजेंटों के खिलाफ देश में मर्डर करने और जबरन पैसा ऐंठने और हिंसक कामों में शामिल होने को लेकर गंभीर आरोप लगाया था.

India-Canada Row: इस वक्त भारत और कनाडा के रिश्ते में तनाव पैदा हो गया है, जिसके लिए पूरी तरह से कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जिम्मेदार हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय उच्चायुक्त की भी सांठ-गाठ है. हालांकि, इस बीच एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो कनाडा के काली करतूतों का सबूत पेश करता है.

ग्लोबल एंड मेल की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ट्रूडो की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मामलों के डिप्टी मंत्री ने भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अमेरिकी न्यूज पेपर वाशिंगटन पोस्ट को दी थी. ये काम उन्होंने कनाडाई पुलिस की तरफ से भारत पर विन्निपेग में सिख नेता सुखदूल गिल की हत्या में शामिल होने के आरोप लगाने के पहले दिया था.

कनाडाई पुलिस Royal Canadian Mounted Police (RCMP) ने भारत के एजेंटों के खिलाफ देश में मर्डर करने और जबरन पैसा ऐंठने और हिंसक कामों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाया था. हाल ही में चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर जस्टिन ट्रूडो ने बयान दिया था. उन्होंने सार्वजनिक जांच के दौरान बताया था कि 2023 में कनाडा की सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) ने भारत और चीन को विदेशी हस्तक्षेप के प्रमुख अपराधियों के रूप में माना है. हालांकि, मुद्दे तब और गंभीर हो गया, जब वॉशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट में कहा कि कनाडा के शीर्ष सुरक्षा और खुफिया सलाहकारों ने भारत सिख नेता सुखदूल गिल की हत्या के लिए जिम्मेदार है.

कनाडा का भारत पर बेबुनियाद आरोप
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के कमिश्नर माइक ड्यूहेम और सहायक आयुक्त ब्रिगिट गौविन ने पिछले साल 14 अक्टूबर 2023 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनके पास भारतीय अधिकारियों को हिंसक अपराधों में शामिल करने के स्पष्ट सबूत हैं. हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने कोई अधिक जानकारी नहीं दी और न ही ये माना की गिल की हत्या का सीधा संबंध भारत से है.  भारत ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया और कहा कि कनाडा ने बिना कोई ठोस सबूत के ही हमें बदनाम करने की कोशिश की है.
 
भारत पर निज्जर हत्याकांड का आरोप
हाल ही में जब कनाडा ने भारत पर निज्जर हत्याकांड को लेकर आरोप लगाया तो देश की सरकार ने तुरंत अपने उच्चायुक्तों को वापस बुलाने की घोषण की. इसके अलावा देश ने 6 कनाडाई अधिकारियों को 19 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश सुना दिया था. इसकी वजह से दोनों देशों के रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर आ गए.

ये भी पढ़ें:  BRICS Summit 2024: ब्रिक्स देशों के पास कुल कितने परमाणु हथियार हैं, एक क्लिक में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget