एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख की दौड़ में विवेक मूर्ति आगे, जो बाइडन कर सकते हैं नियुक्त

अमेरिका में पहली बार कोविड-19 टास्क फोर्स का हिस्सा एक भारतीय बन सकता हैकोविड-19 टास्क फोर्स प्रमुख की रेस में पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति आगे चल रहे हैं

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी प्राथमिकता तय कर दी है. संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित बाइडन चंद घंटों में कोविड-19 टास्क फोर्स का ऐलान करनेवाले हैं. टास्क फोर्स प्रमुख की दौड़ में प्रबल दावेदार एक भारतीय मूल के शख्स को माना जा रहा है.

कोविड-19 टास्क फोर्स का हिस्सा बन सकते हैं भारतीय मूल के शख्स 

कोविड-19 टास्क फोर्स प्रमुख की रेस में पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति आगे चल रहे हैं. अगर उनकी पद पर नियुक्ति हो जाती है तो मूर्ति पहले भारतीय-अमेरिकी मूल के शख्स हो जाएंगे. मूर्ति की सर्जन जनरल पद के लिए नियुक्ति पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से पहले चार साल तक सर्जन जनरल का पद संभाला. 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप प्रशासन ने मूर्ति को पद से हटा दिया था.

मूर्ति का जन्म इंग्लैंड में बसे कर्नाटक के अप्रवासी परिवार में हुआ था. परिवार 1978 में न्यूफाउंडलैंड चला गया जहां उनके पिता ने मेडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर काम किया. आखिरकार परिवार मियामी में स्थानांतरित हो गया. मूर्ति ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बायोकेमिकल साइंस की पढ़ाई की. उन्होंने याले स्कूल ऑफ मेडिसिन और याले स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमडी और एमबीए की डिग्री हासिल की.

अमेरिका में निर्वाचित राष्ट्रपति नियुक्त करने जा रहे हैं विवेक मूर्ति को

टास्क फोर्स का गठन और मूर्ति की नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. NBC की रिपोर्ट के मुताबिक, मूर्ति के साथ फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व कमिश्नर डॉक्टर डेविड केसलर शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि कोविड-19 टास्क फोर्स का हिस्सा याले यूनिवर्सिटी की विशेषज्ञ मार्सेला नुनेंज-स्मिथ भी बन सकती हैं.

कोविड-19 टास्क फोर्स का ऐलान बाइडन के चुनावी वादों में से एक रहा है. निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के महामारी से निबटने के तरीकों की कड़ी आलोचना करते रहे हैं. मूर्ति ने भी ट्रंप के बयान की आलोचना मुखरता से की है. इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका में कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए आपातकालीन मंजूरी पर पहले सवाल भी उठाए थे.

US Elections Result: हार के बाद भी जिद पर अड़े ट्रंप के समर्थन में कूदीं पत्नी मेलानिया, कहा-सिर्फ कानूनी वोटों की हो गिनती

आज रिलीज होगी अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की 'लक्ष्मी', जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget