एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोविड-19 से लड़ाई का नेतृत्व करेंगे भारतवंशी विवेक मूर्ति, जो बाइडेन ने दिया अहम जिम्मा

इससे पहले भारतीय-अमेरिकी विवेक मूर्ति को कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के तीन अध्यक्षों में से एक के रूप में चुना गया था जो महामारी से निपटने में जो बाइडेन को सलाह दे रहा है

अमेरिका के निवार्चित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वरिष्ठ भूमिकाओं के लिए ओबामा प्रशासन के दो पूर्व अधिकारियों का चयन किया है. इसमें व्हाइट हाउस के कोरोनोवायरस कोआर्डिनेटर के रूप में जेफ जिटर्स की नियुक्ति शामिल है. बिडेन के सलाहकार विवेक मूर्ति सर्जन जनरल के रूप में अपनी भूमिका में लौट आएंगे लेकिन महामारी को देखते हुए उनका पोर्टफोलिया बड़ा होगा.

इससे पहले भारतीय-अमेरिकी विवेक मूर्ति को कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के तीन अध्यक्षों में से एक के रूप में चुना गया था जो महामारी से निपटने में जो बाइडेन को सलाह दे रहा है. मूर्ति अमेरिका के 19वें ‘सर्जन जनरल’ थे. उन्होंने 2014 से 2017 तक इस पद पर कार्य किया.

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है अमेरिका

अमेरिका इस समय दुनिया में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित है. अमेरिका में कोरोना की नई लहर दिखी है. दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना मामले अमेरिका में ही बढ़ रहे हैं. यहां लगातार 30वें दिन एक लाख से ज्यादा और लगातार दूसरे दिन दो लाख से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं, यहीं नहीं यहां पहली बार रिकॉर्ड इतनी मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 2.17 लाख नए कोरोना मामले आए और 2,914 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी. अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1 करोड़ 45 लाख पहुंच गई, इनमें से 2 लाख 82 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

बाइडेन के कोविड-19 सलाहकार बोर्ड की सह-अध्यक्ष मार्सेला नुन्ज़-स्मिथ भी महामारी के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. वर्तमान अमेरिकी सरकार के संक्रामक रोग विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस के कोरोनो वायरस टास्क फोर्स के सदस्य एंथोनी फौसी ने गुरुवार को नए प्रशासन के साथ अपनी पहली वार्ता की है. फौसी ने मीडिया से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बिडेन की टीम के सदस्यों के साथ एक व्यापक चर्चा होगी जो प्राथमिकताएं स्थापित करने करने के लिए काम कर रहे हैं.

दुनियाभर में कोरोना से अबतक 15 लाख मौत, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.75 लाख केस, 12.64 हजार की गई जान

अमेरिका में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 2.17 लाख केस, 2914 मरीजों की मौत, 57 लाख संक्रमितों का इलाज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget