एक्सप्लोरर

दुनियाभर में कोरोना से अबतक 15 लाख मौत, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.75 लाख केस, 12.64 हजार की गई जान

दुनियाभर में अबतक छह करोड़ 55 लाख 12 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से अबतक 15 लाख 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

World Coronavirus Update: दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामलों और मौत की संख्या में रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी हो रही है. दुनिया में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.75 लाख नए मामले सामने आए और 12,643 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 20 नवंबर को रिकॉर्ड 6.63 लाख केस आए थे और 2 दिसंबर को सबसे ज्यादा 12,398 लोगों की मौत हुई थी. दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद इटली, मैक्सिको, ब्राजील, पोलांड, रूस, जर्मनी, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए. यूके में मौत की संख्या 60 हजार के पार हो गई है.

कोरोना से अबतक 15 लाख मौत वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक छह करोड़ 55 लाख 12 हजार मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 15 लाख 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि चार करोड़ 53 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. एक करोड़ 86 लाख 41 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 15 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 95 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 31 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 50 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका:   केस- 14,533,643, मौत- 282,772
  • भारत:        केस- 9,564,565, मौत- 139,102
  • ब्राजील:      केस- 6,487,516, मौत- 175,307
  • रूस:          केस- 2,375,546, मौत- 41,607
  • फ्रांस:         केस- 2,257,331, मौत- 54,140
  • स्पेन:          केस- 1,693,591, मौत- 46,038
  • यूके:           केस- 1,674,134, मौत- 60,113
  • इटली:        केस- 1,664,829, मौत- 58,038
  • अर्जेंटीना:  केस- 1,447,732, मौत- 39,305
  • कोलंबिया: केस- 1,343,322, मौत- 37,305

किस देश में हुई कितनी मौत? वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 175,307 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (107,565), ब्रिटेन (60,113), इटली (58,038), फ्रांस (54,140), ईरान (49,348), स्पेन (46,038), रूस (41,607), अर्जेंटीना (39,305), कोलंबिया (37,305), पेरू (36,104) और दक्षिण अफ्रीका (21,803) हैं.

दुनिया के 24 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 10 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली.

ये भी पढ़ें- पड़ताल: कोरोना को रोकने फेल चीन पर फिर उठे सवाल, अपनी पसंद की कंपनियों को दिया जांच का काम COVID-19 के चलते 7.2 करोड़ से ज्यादा बच्चों के गरीब बनने का खतरा, इतने करोड़ की पढ़ाई प्रभावित- विश्व बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget